हरियाणा में जहरीली शराब ने बरपाया कहर, यमुनानगर में अब तक 7 लोगों की मौत, गांवों में दहशत

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जहरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा अब सात हो…

New Project 70 | Sach Bedhadak

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जहरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा अब सात हो चुका है। तीन लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक कांग्रेसी नेता सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम रॉकी, रमेश, कपिल, गौरव, प्रदीप, गौरव गुगना और मांगे राम है। एसपी यमुनानगर गंगाराम पुनिया का कहना है कि गिरफ्तार लोगों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार, यमुनागर जिले के पंजेटो का माजरा गांव के जगीर सिंह (65) की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उसे भी उल्टी होने लगी और आंखों से दिखना कम हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। बता दें कि पंजेटो का माजरा में अब तक तीन मौत हो चुकी हैं। वही मंडेबरी के विपिन (35) की गुरुवार शाम मौत हो गई। अब तक मंडेबरी, पंजेटो का माजरा व फूंसगढ़ में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों मौत हो चुकी है।

लगातार मौत से गांव में दहशत का माहौल…

इधर, यमुनानगर में जहरीली शराब से हो रही मौत से गांवों में दहशक का मौहाल हो गया है। जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों से लोग डरे हुए हैं और गांव में दहशत का माहौल है। गांव के श्मशान घाट में एक चिता ठंडी नहीं होती कि दूसरे का अंतिम संस्कार करने लोग पहुंच जाते हैं। वहीं, बुधवार को जहरीली शराब पीने से जिन पांच लोगों की मौत हुई थी उनकी अस्थियां परिजनों ने आज चुनीं।

पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार…

वहीं, पुलिस ने अभी तक कांग्रेस नेता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शराब ठेकेदार, सप्लायर व अंबाला के बिंजलपुर में नकली शराब बनाने वाले शामिल हैं। इस मामले में अभी और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मंडेबरी में जहरीली शराब पीने से सबसे ज्यादा छह मौत हुई हैं।