साउथ इंडिया में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, अब आंध्र के पूर्व CM किरण रेड्डी ने थामा BJP का दामन

साउथ इंडिया के एक और राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

bjp02 | Sach Bedhadak

Kiran Kumar Reddy : नई दिल्ली। साउथ इंडिया के एक और राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। केरल के पूर्व सीएम एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के बाद अब आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी को शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई। किरण रेड्डी ने पिछले महीने ही कांग्रेस का साथ छोड़ा था। रेड्डी ने 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा था। उसके बाद से ही किरण रेड्डी के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किरण कुमार रेड्डी में बीजेपी में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में भाजपा के लिए वो काफी अहम साबित होंगे, क्योंकि विधायक और मंत्री के रूप में उनकी छवि बेदाग रही है। उन्होंने कहा कि किरण कुमार रेड्डी के परिवार के कई सदस्य कांग्रेस में थे। कुछ समय पहले जब रेड्डी से मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित है। आज वो बड़ा कदम उठाते हुए बीजेपी में शामिल हो गए है। अब भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूती मिलेगी।

रेड्डी ने दो बार कांग्रेस से नाता तोड़ा

रेड्डी ने 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा था। हालांकि, यह पहली बार नहीं था कि जब उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ा था। इससे पहले 2014 में भी कांग्रेस छोड़ी थी। तब यूपीए सरकार ने आंध्र से तेलंगाना को अलग करने का फैसला किया था। इसके बाद जय समैक्य आंध्रा पार्टी बनाई थी। जब उनकी पार्टी को आम चुनाव में एक भी सीट नही मिली तो वो राजनीति से दूर हो गए। लेकिन, बाद में 2018 में वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन, रेड्डी ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है।

ये खबर भी पढ़ें:-कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे ने छोड़ा पिता का ‘हाथ’!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *