Daler Mehndi Arrested: मानव तस्करी के अपराध में दलेर मेहंदी गिरफ्तार, पटियाला कोर्ट ने 2 साल सजा रखी बरकरार

मशहूर गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehandi) को 18 साल पुराने मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पटियाला कोर्ट ने इस मामले…

DalerMehndiArrest775 770x430 1 | Sach Bedhadak

मशहूर गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehandi) को 18 साल पुराने मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पटियाला कोर्ट ने इस मामले में उनकी 2 साल की सजा बरकरार रखी है। बता दें कि मानव तस्करी का यह केस उन पर 18 साल पहले 2003 में दर्ज किया गया था। दलेर मेहंदी को गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का आरोपी पाया गया था।

साल 2018 में सुनाई गई थी सजा

मानव तस्करी यानी के आरोप में साल 2018 में इसकी जांच पूरी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था, और उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन गिरफ्तार होने के कुछ देर बाद उन्हें बेल भी मिल गई थी।

19 सितंबर 2003 में दलेर मेहंदी के भाई शमशेर मेहंदी के खिलाफ मानव तस्करी यानी कबूतरबाजी के आरोप की FIR दर्ज की गई थी। जब इस मामले में जांच की गई तो इसमें दलेर मेहंदी का भी नाम आया। आरोप था कि जब दलेर मेहंदी विदेश जाते थे, तो फर्जी दस्तावेज के जरिए कई लोगों को अपने साथ ले जाते थे। जिसके बाद दलेर मेहंदी पर भी केस दर्ज किया गया। दलेर मेहंदी ने विदेश ले जाने के लिए कई लोगों से मोटी रकम वसूली थी। साल 1998 में वे 10 लोगों को अवैध तरीके से विदेश लेकर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *