पूर्व PM पीवी नरसिंहा राव, चौधरी चरण सिंह और MS स्वामीनाथन को भारत रत्न, PM मोदी ने किया ऐलान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहा राव और चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का ऐलान किया है।…

sach 1 2024 02 09T125706.902 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहा राव और चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का ऐलान किया है। इसी के साथ वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है।

पीएम मोदी ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा- हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

लालकृष्ण आडवाणी को भी मिला भारत रत्न

बता दें कि हाल ही में 3 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मिला है। केंद्र सरकार ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का ऐलान किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है।