Morbi Bridge Collapse : मोरबी हादसे में 9 लोगों की गिरफ्तारी, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Morbi Bridge Collapse : गुजरात के मोरबी हादसे में दिनभर की पूछताछ के बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पुल…

Morbi Bridge Collapse : मोरबी हादसे में 9 लोगों की गिरफ्तारी, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Morbi Bridge Collapse : गुजरात के मोरबी हादसे में दिनभर की पूछताछ के बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पुल का प्रबंधक, प्रबंधन पर्यवेक्षक, दो टिकट क्लर्क, तीन सिक्योरिटी गार्ड और दो ठेकेदार शामिल हैं। पहले ही सुबह पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया था जिसके बाद इनकी अस्पताल में कोरोना की जांच की गई। अब इन्हें  आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों पर घटना के संबंध में गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की 304 व 308 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अटल ब्रिज पर जारी किया गया अलर्ट

बता दें कि इस हादसे में अभी तक 134 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। दूसरी तरफ मोरबी के पुल हादसे के बाद अब अटल ब्रिज पर भी अहमदाबाद नगर निगम ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके तहत अब पुल पर 1 घंटे में 3000 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। अहमदाबाद नगर निगम की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक पुल पर कड़े नियम होंगे। जिसकी निगरानी भी की जाएगी।  इसके लिए निगम ने पुल से गुजरने वाले लोगों की संख्या तय कर दी है।

इस पुल को साबरमती नदी पर एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बनाया गया है। यह एक फुट ओवर ब्रिज है। इसकी लागत करीब 74 करोड़ रुपए है। इसको पैदल चलने वाले और साइकिल सवार लोग आने जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। गौरतलब है कि ब्रिज बनने के बाद अहमदाबाद की सुंदरता में चार चांद लग गए थे। कई लोग यहां के बगैर ट्रैफिक के शांत माहौल का आनंद उठाने के लिए भी आते हैं। इस ब्रिज की कुल लंबाई 300 मीटर, इंटरमीडिएट स्पैन 100 मीटर है। इसके दोनों सिरों की चौड़ाई 10 मीटर और उनके बीच में 100 मीटर की चौड़ाई है। 

मुआवजे पर भी राजनीति

वहीं कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जाएंगे। बता दें कि पीड़ित परिवारों को अब तक छह लाख रुपए की मदद दी गई है। जिसमें 4 लाख रुपए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और 2 लाख रुपए पीएम केयर्स फंड के तहत दिए गए हैं।लेकिन इस मुआवजे की राशि पर भी राजनीति जमकर हो रही है। विपक्ष के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा सरकार अब मौतों पर भी राजनीति कर रही है। उसे यह मौतें छोटी लग रही है। क्योंकि निर्दोष लोगों की कोई गलती नहीं थी फिर भी सरकार के भ्रष्टाचार की बलि इन लोगों की जान के रूप में दी गई। अब मुआवजे में भी सरकार मनमर्जी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *