Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 10: कार्तिक-कियारा की फिल्म 10वें दिन किया धमाका, कमाए इतने करोड़

अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

kartik aaryan and kiara advani 1 | Sach Bedhadak

मुंबई। अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ की ओपिनंग 9.25 करोड़ रुपए के साथ हुई। इसी के साथ यह कार्तिक आर्यन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म की रिलीज को 10 दिन बीत चुके हैं।

जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म के पहले 4 दिन के बाद अब कमाई धीरे-धीरे गिरती जा रही है। लेकिन 10 दिन फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला है।

यह खबर भी पढ़ें:-Kajol Statement: राजनेताओं के बारे में टिप्पणी करके बुरी फंसी काजोल, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

फिल्म की कमाई में 10वें दिन आया उछाल

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 10वें दिन 4.85 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म की कुल कमाई अभी तक 60.90 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

फिल्म ने 10 दिन में यूं की कमाई

डे 1 कलेक्शन- 9.25 करोड़
डे 2 कलेक्शन- 7 करोड़
डे 3 कलेक्शन- 10.1 करोड़
डे 4 कलेक्शन- 12.15 करोड़
डे 5 कलेक्शन- 4.21 करोड़
डे 6 कलेक्शन- 4.05 करोड़
डे 7 कलेक्शन- 3.45 करोड़
डे 8 कलेक्शन- 3 करोड़
डे 9 कलेक्शन- 2.85 करोड़
डे 10 कलेक्शन- 4.85 करोड़

यह खबर भी पढ़ें:-बेहद खास है Sana Khan और अनस के बेटे का नाम, मतलब जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

50 करोड़ पार पहुंची फिल्म की कमाई

‘सत्यप्रेम की कथा’ कमाई के मामले में 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार चुकी है। फिल्म धीरे-धीरे ही सही पर 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने की कोशिश कर रही है। वहीं कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस फिल्म सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंदेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *