Parineeti Chopra ने Raghav Chadha संग शादी की बात पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन

परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) इन दिनों बी टाउन में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अभी तक तो परिणीति और राघव के साथ होने के अटकले…

Raghav Chadha and parineeti chopra | Sach Bedhadak

परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) इन दिनों बी टाउन में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अभी तक तो परिणीति और राघव के साथ होने के अटकले ही लगाए जा रहे थे, लेकिन संजीव अरोड़ा के एक ट्वीट ने सब कुछ बयान कर दिया। अब स्वरा भास्कर के बाद परिणीति भी जल्द ही नेता के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस बात पर अपना रिएक्शन दिया है।

परिणीति(Parineeti Chopra) ने दिया रिएक्शन

शादी की चर्चाओं के बीच परिणीति को देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस बीच पैपराजी ने उनसे शादी को लेकर कई सवाल किए। जिनका जवाब न देते हुए एक्ट्रेस शरमाते हुए आगे बढ़ गई। आपको बता दें कि, एक्ट्रेस हाल ही में कतार से शूट पूरा कर लौटी हैं।

क्या हो चुकी है दोनों की सगाई

28 मार्च को ट्विटर पर ‘आप’ पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने एक ट्वीट किया जिसके बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री और पॉलिटिकल पार्टी में तहलका मच गया। संजीव ने अपने च्वीच में लिखा है कि, “मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। दोनों प्यार, खुशी और कंपैनियनशिप के साथ ब्लेस रहें। मेरी शुभकामनाएं हैं।” संजीव का ये ट्वीट इस बात को कंफर्म करता है कि, दोनों शादी के बंधन में जल्द ही बंधने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि, दोनों की शादी की खबरों ने तूल तब पकड़ा था जब दोनों लगातार 2 दिन साथ में स्पॉट हुए थे। हालांकि, लोगों को दोनों की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *