12 साल बड़ी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ 7 फेरे लेंगे अर्जुन? शादी पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं अकेले…

Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो ‘Koffee With Karan 8’ में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने अपने जिंदगी से जुड़े कई सीक्रेट्स से पर्दा उठाया है।

arjun kapoor talks about wedding with malaika arora | Sach Bedhadak

Koffee With Karan 8: करण जौहर के पॉपुलर सेलिब्रेटी चैट शो Koffee With Karan का आठवां सीजन चल रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर के साथ अर्जुन कपूर भी शो में शामिल हुए। इस दौरान करण जौहर ने आदित्य और अर्जुन से कई सीक्रेट्स पर बातचीत की। आमतौर पर ‘नो कमेंट्स’ कहने वाले सेलेब्स भी Koffee With Karan शो में तोते की तरह बोलने लगते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने भी कई खुलासे किए हैं। दोनों स्टार्स के साथ करण ने उनके रिलेशनशिप और फ्यूचर को लेकर विस्तार से चर्चा की।

शो की शुरुआत में करण जौहर ने अर्जुन कपूर से पूछा कि आप दोनों ( मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर) का रिश्ता अब दुनिया के सामने है। आप दोनों साथ में जिंदगी जी रहे हैं। क्या दोनों इस रिश्ते को एक कदम और आगे बढ़ाने वाले (शादी) हैं! करण के इस सवाल का जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि इस बात पर सिर्फ उनका रखना मलाइका के साथ गलत होगा।

यह खबर भी पढ़ें:-शाहरुख पॉपुलैरिटी में हीरो नंबर-1 हीरोइनों में आलिया TOP पर, देखें पूरी सूची

अर्जुन ने कहा कि करण मैं आपके शो में आना और ईमानदारी से जवाब देना पसंद करता हूं, लेकिन मैं इस सवाल का जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं। मलाइका के बिना यहां बैठकर हम दोनों के फ्यूचर के बारे में बात करना उनके लिए गलत होगा, अनफेयर होगा। जब हम वहां तक पहुंचेंगे, हम दोनों एक साथ इस बार में बात करेंगे। फिलहाल हम एक-दूसरे के साथ खुश हैं। हमारे रिश्ते ने अब तक कई मुश्किलों का सामना किया है। फिर भी मैं यही कहूंगा कि ये सही नहीं होगा कि मैं अकेला हमारे रिश्ते के बारे में बात करूं।

फ्लॉप फिल्मों पर भी बोले अर्जुन

करण जौहर के शो में अर्जुन कपूर उनकी लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बारे में भी बात की। अर्जुन ने कहा कि वो उन एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने शुरुआत में सुपरहिट फिल्में दी थीं। उन्होंने एक समय सफलता देखी है और अब उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। हिट-फ्लॉप हर एक्टर की जिंदगी का हिस्सा होता है। कोई जानबूझकर इस तरह फ्लॉप फिल्में नहीं बनाता, लेकिन वो मरते दम तक एक्टिंग करना नहीं छोड़ेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-49 की उम्र में रवीना टंडन ने वनपीस ड्रेस में दिए ऐसे कातिलाना पोज, फैंस लुटा रहे हैं भर भरकर प्यार