LPG Price Hike : जनता को महंगाई का एक और झटका, 50 रुपए बढ़े सिलेंडर के दाम, जानिए क्या है आपके शहर में कीमत

महंगाई की मार से परेशान आम जनता की अब रसोई औऱ महंगी हो गई है। गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए…

lpg cylinder price hike

महंगाई की मार से परेशान आम जनता की अब रसोई औऱ महंगी हो गई है। गैस कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर का दाम 1053 रुपए का हो गया है। वहीं 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर में 18 रुपए का इजाफा हुआ है। लेकिन 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 8.50 पैसे की कमी की गई है। ये नई कीमतें आज से पूरे देश में लागू हो गई हैं।

क्या है आपके शहर में कीमत

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश के हर हिस्से में अब नए दाम लागू हो गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में LPG गैस सिलेंडर 1,053 रुपए का हो गया है। वहां आर्थिक राजधानी में इसकी कीमत 1,052 हो गई है। कोलकाता में अब गैस सिलेंडर 1079 रुपए का हो गया। तो वहीं चेन्नई के उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए 1,068 रुपए चुकाने होंगे। वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में अब सिलेंडर 1057 रुपए में मिलेगा। लखनऊ में 1091, पटना में 1143, इंदौर में  1081, अहमदाबाद में 1060, पुणे में 1056 रुपए हो गया है।

घरेलू गैस सिलेंडर महंगा, कॉमर्शियल सस्ता

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी होने से आम जनता परेशान है। हाल ही में 19 मई सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया था। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में जहां उछाल आया है। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में एक बार फिर कटौती की गई है। इससे पहले इसी महीने 1 जुलाई को इसकी कीमत में 198 की रुपए की कटौती की गई थी। अब आज 8.50 पैसे और कम किए गए हैं। इसके बाद दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 2012.50 रुपए में मिलेगा। मुंबई में 1972.50 रुपए, कोलकाता में 2132 रुपए तो चेन्नई में इसकी कीमत अब 2177.50 रुपए होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *