गौतम अडानी ने रचा इतिहास, दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने, जानिए कितनी संपत्ति है उनके पास

गौतम अडानी दुनिया के Top-10 Billionaires की लिस्ट में लगातार ऊपर चढ़ते जा रहे हैं।

Gautam Adani, world's most rich person, Top-10 Billionaires, business news in hindi,

गौतम अडानी दुनिया के Top-10 Billionaires की लिस्ट में लगातार ऊपर चढ़ते जा रहे हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम ने वर्ष 2022 में नित नई ऊंचाईयों को छुआ है, पहले वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनें, अब वह एलन मस्क के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी ने यह स्थान बर्नार्ड अर्नॉल्ट को पछाड़कर हासिल किया है। हालांकि ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी भी वह तीसरे स्थान पर ही हैं। अडानी की कुल संपत्ति अप्रैल 2022 में पहली बार 100 अरब डॉलर को पार कर गई थी जो अब 155 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो चुकी है।

जानिए, कितनी संपत्ति है गौतम अडानी के पास….

यह भी पढ़ें: इन जगहों पर लगाएं पैसा, मिलेगा जबरदस्त रिटर्न, पैसे की सेफ्टी भी रहेगी

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, आज दोपहर तक अडानी की संपत्ति में कुल 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका था। अब वह 155.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। एलन मस्क कुल 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर है। इस लिस्ट में बर्नार्ड अरनॉल्ट 155.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अगर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो वह 92.6 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं।

वर्ष 2022 में अडानी की संपत्ति में लगातार हुआ इजाफा

इस वर्ष गौतम अडानी ग्रुप की सम्पत्ति और वैल्यूएशन में लगातार बढ़त हुई है। एक तरफ जहां अमेजन के जेफ बेजोस जैसे लोगों की कुल नेट वर्थ कम हो रही है वहीं गौतम अडानी और एलन मस्क की कुल संपत्ति में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में ही अडानी की कुल संपत्ति में 4.9 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। यदि इस वर्ष को देखें तो अब तक अडानी की संपत्ति में कुल 60.9 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हो चुका है।

यह भी पढ़ें: LIC Jeevan Umang Policy: सिर्फ 44 रुपए जमा करवाकर 27 लाख रुपए पाएं, ये है पूरी डिटेल्स

मुकेश अंबानी को छोड़ा बहुत पीछे

गौतम अडानी ने पिछले महीने माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख बिल गेट्स को पछाड़ दिया था। बिल गेट्स की कुल संपत्ति घटकर 117 अरब डॉलर रह गई है, उनके द्वारा अपनी संपत्ति का दान करने के चलते तथा उनकी कंपनी के शेयर गिरने की वजह से वह विश्व के सर्वाधिक अमीरों की लिस्ट में पीछे हो चुके हैं। परन्तु यदि अडानी की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति में इस एक वर्ष में ही अब तक 60 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है जो देश के अन्य अमीरों की कुल संपत्ति से भी पांच गुना ज्यादा है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने इस वर्ष फरवरी माह में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ते हुए वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *