Elon Musk फिर बनें दुनिया के सबसे अमीर, मुकेश अंबानी टॉप 10 में तो आदाणी टॉप 30 से हुए बाहर

Elon Musk एक बार फिर से फ्रांसीसी बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं।

Elon Musk | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। टेस्ला और ट्विटर के सीईओ Elon Musk एक बार फिर दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। एलन ने यह करिश्मा लग्जरी गुड्स कंपनी एलएमवीएम के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ किया है। एलन मस्क 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अरनॉल्ट दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क की संपत्ति में पिछले 24 घंटों में 6.98 अरब डॉलर की भारी भरकम बढ़ोतरी हुई है। 2023 की शुरुआत से अब तक एलन मस्क की संपत्ति में 50.10 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। वहीं दूसरे स्थान पर काबिज अरनॉल्ट की संपत्ति की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 3.69 अरब डॉलर और 2023 की शुरुआत से अब तक 23.30 अरब डॉलर बढ़ी है।

Tesla Share | Sach Bedhadak

दिसंबर में दूसरे स्थान पर खिसक गए थे एलन मस्क

2022, दिसंबर में फ्रांसीसी अरबपति अरनॉल्ट ने मस्क को पीछे छोड़ दिया था और वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। Elon Musk पिछले दो महीने से दूसरे स्थान पर काबिज थे। दरअसल, पिछले साल एलन मस्क की टेस्ला कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट आई थी, जिससे एलन को 200 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था जो किसी भी व्यापारी की संपत्ति में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट माना जाता है।

यह खबर भी पढ़ें:-6 महीने में इस कंपनी ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, बोनस शेयर के साथ करेगी स्टॉक स्प्लिट, निवेशक हुए मालामाल

टेस्ला के शेयर ने मस्क को बनाया नंबर-1

टेस्ला के शेयर से बढ़ी संपत्ति के चलते Elon Musk दुनिया के सबसे सईस बन गए हैं। दरअसल, इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयर तेजी से ग्रो कर रहे हैं। टेस्ला के शेयर में पिछले 24 घंटों में 5.46 प्रतिशत और एक महीने में 24.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं साल 2023 की शुरुआत से अब तक 92.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

यह खबर भी पढ़ें:-Onion Auction: प्याज ने किसानों को रुलाया, एशिया की सबसे बड़ी मंडी नासिक में किसानों ने रोकी नीलामी 

मुकेश अंबानी टॉप 10 में, अडानी टॉप 30 से बाहर

मॉर्केट कैप के हिसाब से भारत के सबसे रईस बिजनेस मुकेश अंबानी टॉप 10 में बने हुए हैं। उनके पास 8.11 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं हिंडनबर्ग विवाद के बाद अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की संपत्ति में तेजी से गिरावट देखने को मिली है और वह टॉप 30 से भी बाहर हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में अदाणी की 2.18 अरब डॉलर की संपत्ति घटी है और 37.7 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वे दुनिया के 32वें सबसे रईस व्यक्ति बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *