33 साल बाद भाला राम के घर बरसा धन, अब खरीद सकते हैं कई मर्सिडिज

बड़े बुढ़े कहते हैं कि सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। जो भगवान पर विश्वास करते हैं उनकी वो जरूर सुनते हैं। ऐसी उम्मीद भाला राम नाम के एक शख्स को थी। उन्हें विश्वास था कि भगवान एक ना एक दिन जरूर उनकी सुनेगा।

Indian Rupee | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। बड़े बुढ़े कहते हैं कि सब्र का फल हमेशा मीठा होता है। जो भगवान पर विश्वास करते हैं उनकी वो जरूर सुनते हैं। ऐसी उम्मीद भाला राम नाम के एक शख्स को थी। उन्हें विश्वास था कि भगवान एक ना एक दिन जरूर उनकी सुनेगा। भालाराम 1990 से लगातार लॉटरी खरीद रहा था और उन्हें उम्मीद थी कि एक दिन भगवान की कृपा उन पर जरूर बरसेगी। भगवान ने भी उनका भरोसा नहीं तोड़ा है और 33 साल बाद उन्हें एक झटके में करोड़पति बना दिया। दरअसल, भाला राम की 2.5 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी। नगालैंड डियर 500 मंथली लॉटरी का पहला इनाम भाला राम को मिला है। 33 साल बाद अचानक से इतनी बड़ी रकम जीतने से भाला राम फूले नहीं समा रहे हैं। 9 एकड़ के मालिक भाला राम का कहना है कि लॉटरी से मिले पैसों से वे अपने दोनों बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाएंगे। उनके एक लड़का व लड़की है।

यह खबर भी पढ़ें:-आग बरसा रही गर्मी में कमरे को शिमला जैसा ठंडा कर देगा ये कूलर, ओढ़नी पड़ेगी रचाई!

भाला राम की जिंदगी में यह तीसरी बार लॉटरी निकली है। एक बार उन्होंने 2 हजार और दूसरी बार 50 हजार रुपए का इनाम जीता था। अब तीसरी बार में वो करोड़पति बन गए हैं। खास बात यह है कि ड्रा निकलने के चार दिन बाद तक भी भाला राम को पता नहीं चला कि वह 2.5 करोड़ रुपए की लॉटरी जीत चुके हैं। लॉटरी बेचने वाला एजेंट भी उन्हें ढूढ़ रहा था।

यह खबर भी पढ़ें:-Multibagger stocks : 1000 रुपए के पार जायेगा बिड़ला ग्रुप का यह शेयर, 3 साल में 1 लाख के बनाए 74.83 लाख

भाला राम फाजिल्का जिले के रामकोट गांव के रहने वाले हैं। लॉटरी एजेंट रूप चंद से भालाराम ने 5 दिन पहले ही नगालैंड डियर 500 मंथली लॉटरी का टिकट नंबर 249092 खरीदा था। भाला राम ने लॉटरी एजेंट को न अपना एड्रेस दिया और ना ही मोबाइल नंबर। लॉटरी बचने वाला एजेंट भाला राम को ढूढ़ता रहा लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। फिर भाला को पता चला कि लॉटरी बेचने वाला एजेंट किसी ऐसे व्यक्ति को ढूढ़ रहा है जिसकी लॉटरी लगी है तो भाला राम ने ड्रा में अपना नाम चेक किया तो उसे पता चला कि वह करोड़पति बन गए हैं।

भाई की हो गई थी मौत, नहीं देखा ड्रा

भाला राम ने बताया कि उसके बड़े भाई की मौत हो गई थी, जिसके चलते वह लॉटरी का ड्रा नहीं देख पाए थे। बीती रात वह बिरादरी में बैठे थे, तभी किसी ने बताया कि फाजिल्का में किसी की ढाई करोड़ की लॉटरी लगी। इसके बाद भाला राम ने अपने एक रिश्तेदार के स्मार्टफोन में लॉटरी का ड्रा चेक किया और उसने एजेंट से संपर्क किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *