यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का खुलासा, अब तक 2023 रहा सबसे गर्म साल

इस साल नवंबर में लगातार छठे महीने धरती पर गर्मी का नया रिकॉर्ड बना और गर्मी में रिकॉर्ड तोड़ सबसे गर्म शरद ऋतु भी शामिल रही। वर्ष 2023 में केवल एक महीना शेष है और यह साल सबसे गर्म वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर अग्रसर है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की कॉपरनिकस ने बुधवार तड़के घोषणा की कि नवंबर पिछले साल के सबसे गर्म नवंबर की तुलना में लगभग एक तिहाई डिग्री सेल्सियस (0.57 डिग्री फारेनहाइट) अधिक गर्म महीना था।

अंतरिक्ष एजेंसी का खुलासा अब तक 2023 रहा सबसे गर्म साल | Sach Bedhadak

दुबई। इस साल नवंबर में लगातार छठे महीने धरती पर गर्मी का नया रिकॉर्ड बना और गर्मी में रिकॉर्ड तोड़ सबसे गर्म शरद ऋतु भी शामिल रही। वर्ष 2023 में केवल एक महीना शेष है और यह साल सबसे गर्म वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर अग्रसर है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की कॉपरनिकस ने बुधवार तड़के घोषणा की कि नवंबर पिछले साल के सबसे गर्म नवंबर की तुलना में लगभग एक तिहाई डिग्री सेल्सियस (0.57 डिग्री फारेनहाइट) अधिक गर्म महीना था।

वैज्ञानिकों ने कहा कि नवंबर पूर्व-औद्योगिक समय की तुलना में 1.75 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था, जो अक्टूबर और सितंबर के बाद किसी भी महीने के लिए औसत से अधिक गर्म था। कॉपरनिकस की उपनिदेशक सामंथा बर्गेस ने कहा कि पिछला आधा साल वास्तव में चौंकाने वाला रहा है। वैज्ञानिक इसके कारण का वर्णन नहीं कर पा रहे हैं। नवंबर में औसत तापमान 14.22 डिग्री सेल्सियस था, जो पिछले 30 वर्षों के औसत से 0.85 डिग्री सेल्सियस से अधिक गर्म है।

यह खबर भी पढ़ें:-सतह पर मिले नमकीन ग्लेशियरों के प्रमाण, बुध ग्रह पर जगी जीवन की उम्मीद

शरद भी अब तक की सबसे गर्म ऋतु

महीने के दौरान दो दिन पूर्व-औद्योगिक समय की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस अधिक गर्मथे, जो पहले कभी नहीं हुआ था। कॉपरनिकस के वैज्ञानिकों ने गणना की है कि यह साल पूर्व-औद्योगिक समय की तुलना में अब तक 1.46 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म रहा है, जो कि 2016 के पिछले सबसे गर्मवर्ष की तुलना में करीब 7 डिग्री अधिक गर्म तापमान है। यह जलवायु परिवर्तन के लिए विश्व द्वारा निर्धारित सीमा के बहुत करीब है। कॉपरनिकस की गणना के अनुसार, इस साल की उत्तरी शरद ऋतु भी दनिु या की अब तक की सबसे गर्म शरद ऋतु है।

यह खबर भी पढ़ें:-जापान में बिजली पैदा करने के लिए नया एक्सपेरिमेंट, सबसे बड़ा परमाणु फ्यूजन रिएक्टर शुरू