चीन के वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, 8 नए खतरनाक वायरस की खोज

चीनी वैज्ञानिकों ने कोरोना के बाद नया कोरोना इसके साथ और भी कुछ खतरनाक वायरस की खोज की है। दरअसल, उन्होंने 8 नए वायरस की खोज की है और चेतावनी दी है कि ये इंसानों को संक्रमित कर सकते हैं।

viruses | Sach Bedhadak

बीजिंग। चीनी वैज्ञानिकों ने कोरोना के बाद नया कोरोना इसके साथ और भी कुछ खतरनाक वायरस की खोज की है। दरअसल, उन्होंने 8 नए वायरस की खोज की है और चेतावनी दी है कि ये इंसानों को संक्रमित कर सकते हैं। इन खतरनाक वायरस को एक उष्णकटिबंधीय द्वीप हेनान पर पाया गया है। ये शोधकर्ता इन वायरस का अध्ययन कर रहे हैं, ताकि दुनिया को कोरोना जैसी एक और महामारी के लिए तैयार किया जा सके। इन चीनी वैज्ञानिकों ने देश के हैनान द्वीप से चूहों और गिलहरियों से 700 नमूने लिए हैं। इस शोध के दौरान चीनी वैज्ञानिकों को 8 नए वायरस मिले हैं। इनमें से तो एक ठीक उसी वायरल परिवार का है जिसका कोरोना वायरस है।

यह खबर भी पढ़ें:-पाक का एक सप्ताह में दूसरा सफल परीक्षण, गौरी मिसाइल का किया परीक्षण

इंसानों के संक्रमित होने की आशंका अत्यधिक

यह पता लगाने का प्रयास जारी है कि ये वायरस किस तरह इंसानों को संक्रमित कर सकते हैं। इस शोध में विभिन्न रोडेंट के एनस और गले से 682 नमूने लिए गए थे। इन जीवों को साल 2017 से 2021 के बीच में हेनान द्वीप से पकड़ा गया था। इसके बाद इन नमूनों को लैब में भेज दिया गया था ताकि उनकी जांच की जा सके । इस विश्लेषण से कई नए तरह के वायरस का खुलासा हुआ। इनमें से एक तो नया करोना वायरस है और इसको CoV-HMU-1 नाम दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-अब बिना वीजा श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे भारतीय, इन 6 देशों को भी मिली फ्री एंट्री की परमिशन

एक वायरस कैं सर से जुड़ा

उन्होंने कहा कि इनमें एस्टोवायरस भी शामिल हैं, जो पेट में संक्रमण पैदा कर सकते हैं। एक वायरस तो ऐसा है जो कैंसर को बढ़ा सकता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि ऐसा संभव है कि कई और अज्ञात वायरस दुनिया के सुदर इलाकों में छिपे हुए हैं। बता दें कि कोरोना वायरस भी चीन के वुहान शहर से फै ला था और इस महामारी की वजह से दुनियाभर में लाखों लोग मारे गए थे। अब इस नई खोज से दुनिया की धड़कनें बढ़ गई हैं।