Tilted Brush Stroke

राजस्थान सरकार एक के बाद एक आम जनता के लिए नई सौगाते लेकर आ रही है। चाहे वो शिक्षा से जुड़ी हो या बुजर्गों की पेंशन से जुड़ी। अब सरकार ने एक और बड़ा ऐलान किया है। आइए जानते हैं क्या।

Tilted Brush Stroke

हाल ही में राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन वृद्धि की थी। अब गहलोत सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आए हैं।

Tilted Brush Stroke

दरअसल, गहलोत सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में वृद्धि करने जा रही है। इस पेंशन की राशि फिलहाल 500-700 प्रति महीना है।

Tilted Brush Stroke

अब इस प्रति महीना की पेंशन की राशि को गहलोत सरकार बढ़ाकर 1000 रुपए प्रति महीना कर रही है। आपको बता दें कि, ये नई पेंशन राशि मई के महीने से लागू होगी जो कि, 1 जून से दी जाएगी।

Tilted Brush Stroke

इस पेंशन के बढ़ने से वृद्धावस्था, एकलनारी, विशेष योग्यजन, लघु एवं सीमांत कृषक पेंशन धारियों को लाभ मिलेगा। 

Tilted Brush Stroke

पेंशन दरे बढ़ाने के साथ ही गहलोत सरकार पर प्रतिमाह 185 करोड़ रुपए और प्रतिवर्ष 2222.70 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। 

Tilted Brush Stroke

फिलहाल सरकार पर तकरीबन प्रति 700 करोड़ रुपयों का भार आता है। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में न्यूनतम पेंशन राशि को बढ़ाने की बात की थी।

Tilted Brush Stroke

जिसके बाद इसे बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया गया था। मालूम हो की साल 2023 के अंत में राजस्थान में चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में गहलोत सरकार का ये फैसला काफई मायने रखता है।