दूध से बनने वाले प्रोडक्ट्स के अलग-अलग फायदे होते हैं। इन प्रोडक्ट में से एक है दही। दही गर्मियों में आंतो के लिए बेहद लाभदायक है। ऐसे में आज जानते हैं कि, किस समय दही खाना सही है।

सुबह खाली पेट दही खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दही खाने का सही समय दोपहर को होता है। दिन के समय हमारे शरीर के लिए दही को पचाना आसान हो जाता है।

दोपहर में दही खाना सही है इसका मतलब यह नहीं की आप कितना भी खा सकते हैं। दिन में भी दही की सही मात्रा का ख्याल रखना जरूरी है।

अगर आप दिन में दही खा रहे हैं तो, ख्याल रखें कि एक कटोरी से अधिक न खाएं। कोशिश करें कि ताजी दही का ही प्रयोग करें। बासी दही आपके लिए दिक्कत पैंदा कर सकती है।

दही को गर्मियों में सुपरफूड के नाम से जाना जाता है। अब जानते हैं कि, दही खाने के क्या-क्या फायदा होते हैं।

गर्मियों में दही खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। दही में प्रोबायोटिक्स असल में लाइव बैक्टिरिया और यीस्ट होते है। जो हमारे इम्यून को बूस्ट करने में मदद करता है।  

इम्यून रखे मजबूत

गर्मियों में हमारी त्वचा धूल मिट्टी का सामना करती है। ऐसे में हमारी स्किन बहुत गंदी हो जाती है। दही में मौजूद विटामिन ई और जिंक हमारी त्वचा को हील करने में काफी मददगार होते हैं।

स्किन का रखे ख्याल

दही में मौजूद विटामिन C हमारी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना दही का सेवन ऑस्टियो​पोरोसिस जैसी बीमारी से बचा भी जा सकता है।

हड्डियां और दांत करे मजबूत