भारत देश को एकजुट करने के लिए राहुल गांधी ने 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। 

इस यात्रा में वह 150 दिन में लगभग 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

उनकी यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में जाकर खत्म होगी।

यात्रा के जरिए राहुल गांधी देश भर में घूम कर लोगों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर जागरुक करेंगे।

आज यात्रा के 54वें दिन राहुल गांधी तेलंगाना में हैं।

तेलंगाना में उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता, आम जनता और दूर-दराज से आए लोग हैं।

युवा उनके साथ हैं, बच्चे उनसे मिल रहे हैं और बुजुर्ग उन्हें अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।

इस यात्रा के जरिए राहुल देश के  हर कोने तक पहुंच कर लोगों से  जुड़ रहे हैं।

लोगों से अपील की जा रही है कि वे देश में हो रहे गलत कामों के  खिलाफ बोलें।

भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों ही भारत के एक उज्जवल भविष्य की दिशा में  बढ़ रहे हैं।