GPS पर आंख मूंद भरोसा पड़ेगा जान पर भारी! केरल में 2 डॉक्टरों की मौत…नदी को बताया सड़क

केरल। आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत एडवांस हो गई है। प्रौद्योगिकी के विकास के साथ ही टेक्नोलॉजी आज नए-नए आयाम स्थापित कर रही है।…

New Project 2023 10 02T140641.710 | Sach Bedhadak

केरल। आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत एडवांस हो गई है। प्रौद्योगिकी के विकास के साथ ही टेक्नोलॉजी आज नए-नए आयाम स्थापित कर रही है। छोटी से छोटी चीज के लिए हर दूसरा शख्स टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है। लेकिन, कभी-कभी ये टेक्नोलॉजी हमारे लिए खतरनाक साबित होती है। एडवांस टेक्नोलॉजी के चलते कई बार लोग धोखा भी खा जाते है। ऐसा ही मामला केरल के कोच्चि से सामने आया है। यहां एर्नाकुलम में जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो लोगों की मौत हो गई।

दरअसल, हुआ यूं कि रात का समय था और अंधेरा बहुत ज्यादा हो रखा था। इसके ऊपर से तेज बारिश भी हो रही थी। ऐसे में कार में सवार डॉ. अद्वैत सहित 5 दोस्त एक अनजान जगह पर फंस गए। उन्हें रास्ता समझ नहीं आ रहा था तो उन्होंने वहां से निकलने के लिए जीपीएस ऑन किया।

इसके बाद जीपीएस ने उन्हें रास्ता दिखाना शुरू कर दिया। डॉ. अद्वैत अपने साथियों साथ उसी रास्ते पर चल दिए। ऐसे में उन्हें पता ही नहीं था कि जीपीएस उन्हें मौत का रास्ता दिखा रहा है। वह जीपीएस के कहने पर सीधे चलते चले गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला मंजर था। जीपीएस जिसे सड़क बता रहा था वो एक नदी थी। भारी बारिश और कम दृश्यता के चलते ड्राइवर नदी को नहीं देख पाया और कार असंतुलित होकर नदी में जा गिरी।

आखिरकार उनकी कार नदी में डूबने लगी। सभी चिल्लाने लगे। तीन अन्य लोग कार से निकल आए, लेकिन कुछ ही देर में डॉ. अद्वैत और उनके साथी डॉक्टर की डूबकर मौत हो गई। इस घटना में दर्दनाक यह भी है कि उसी दिन डॉ. अद्वैत का जन्मदिन था और वह उसका ही जश्न मनाकर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, घटना केरल के एर्नाकुलम जिले के गोथुरुथ इलाके में की है। जीवित बचे लोगों में से एक ने बताया कि घटना के समय रात का 12:30 बजा था। डॉ. अद्वैत 29 वर्ष के हो गए थे। वे अपने जन्मदिन का जश्न मनाना चाहते थे। वह अपने चार दोस्तों के साथ जन्मदिन की शॉपिंग करने के लिए कोच्चि से कोडुंगल्लूर गए थे और वहां से लौट रहे थे। उन्हें रास्ता समझ नहीं आ रहा था तो उन्होंने जीपीएस लगाया। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि जीपीएस उन्हें मौत का रास्ता दिखा रहा है। नदी में कार डूबने लगी तो डॉ. अद्वैत (29) और उनके सहयोगी डॉ. अजमल आसिफ (29) मदद को चीखने लगे लेकिन वे बंद कार से बाहर नहीं निकल सके। उनके साथ कार में मौजूद तीन अन्य लोग बाहर निकल आए और उनकी जान बच सकी।