भैंस निगल गई 2 लाख का मंगलसूत्र…महिला के उड़े होश, जानिए-फिर पति ने क्या किया

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भैंस ने करीब 2 लाख रुपए का मंगलसूत्र निगल…

Buffalo Gulps Gold Mangalsutra | Sach Bedhadak

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भैंस ने करीब 2 लाख रुपए का मंगलसूत्र निगल लिया। भैंस के मंगलसूत्र निगलने के बाद उसका 2 घंटे लंबा ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद मंगलसूत्र को निकाल लिया गया। मंगलसूत्र निकालने के लिए भैंस की सर्जरी कर 65 टांके लगाने पड़े। घटना के बारे में जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। यह अनोखा मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले के सारसी गांव का का है।

जानकारी के अनुसार, किसान रामहरि की पत्नी के लिए गई थी। नहाने जाते समय उसने अपना मंगलसूत्र सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों से भरी एक प्लेट छिपा दिया था। नहाकर निकलने के बाद उसने वहीं छिलकों वाली प्लेट बर्तन भैंस के सामने खाने को रख दी और घर के काम में लग गई।

करीब 3 घंटे बाद दोपहर करीब 1 बजे उसे अपने गले में मंगलसूत्र नहीं होने का एहसास हुआ। उसने काफी देर इधर-उधर ढूंढने के बाद उसे याद आया कि मंगलसूत्र तो उसने छिलकों वाली प्लेट में रखा था। वह भागकर भैंस के पास पहुंची तो देखा कि भैंस ने छिलके खा लिए और प्लेट खाली पड़ी है। उसने यह बात अपने पति को बताई।

Buffalo Gulps Gold Mangalsutra 1 | Sach Bedhadak

इसके बाद महिला के पति रामहरि भोयर ने वाशिम के पशुवैद्यकीय अधिकारी बालासाहब कौंडाने को फोन कॉल पर बताई। डॉक्टर ने भैंस को वाशिम लाने के लिए कहा। इसके बाद रामहरि अपनी भैंस को लेकर वाशिम के पशुसंवर्धन कार्यालय पहुंचा। जहां डॉक्टर ने भैंस के पेट का निरीक्षण मेटल डिटेकर से किया तो पता चला कि पेट में कुछ है। दूसरे दिन भैंस के पेट का ऑपरेशन किया गया।

पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉक्टर बालासाहब कौंडाने ने बताया कि करीब दो से ढाई घंटे तक ऑपरेशन कर भैंस के पेट से सोने का मंगलसूत्र निकाला गया। इस दौरान भैंस की सर्जरी की गई। भैंस को 65 टांके आए है। इस घटना गांव में कौतूहल का विषय बनी हुई है।