Surya Grahan 2024: अप्रैल में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें तिथी और सूतक काल का समय

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण दोनों का ही ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण का देश-दुनिया पर शुभ और…

Solar Eclipse | Sach Bedhadak

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण दोनों का ही ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण का देश-दुनिया पर शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। वैसे तो ग्रहण की घटना शुभ नहीं होती है, लेकिन ग्रहण के दौरान शुभ कार्य करने की मनाही होती है। ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। सूतक काल में पूजा-पाठ व धार्मिक कार्य वर्जित माने गए हैं। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।

साल 2024 का दूसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024, सोमवार लगा था। चंद्र ग्रहण के सिर्फ 14 दिन बाद साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 लगने जा रहा है। वैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना मात्र है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। ऐसे में कुछ काम को करने से बचना चाहिए। 8 अप्रैल लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका प्रभाव क्या होगा? 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा और किन-किन जगहों पर दिखाई देगा, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।

यह खबर भी पढ़ें : सूर्य ग्रहण से बदलेगा व्यवहार, दिन में रात होते देख चौंकेंगे पक्षी

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, दिन सोमवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और 9 अप्रैल को मध्य रात्रि में 2 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन होगा।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।

क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?

चंद्र ग्रहण की तरह ही साल के पहले सूर्य ग्रहण को भी भारत से नहीं देखा जा सकेगा।

भारत में मान्य नहीं होगा सूतक काल

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण लगने के बाद तक रहता है, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए यहां पर इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।