Redmi 13C : 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च होगा रेडमी का ये धांसू फोन! जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Redmi 13C : चाइना की पोपुलर कंपनी Xiaomi का नया स्मार्टफोन Redmi 13C जल्दी ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। एक रिपोर्ट के…

Redmi 01 5 | Sach Bedhadak

Redmi 13C : चाइना की पोपुलर कंपनी Xiaomi का नया स्मार्टफोन Redmi 13C जल्दी ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी 13सी को रेडमी 12सी के सक्सेसर के तौर पर लाया जायेगा। नया रेडमी फोन चीन सहित कई ग्लोबल बाजार में उतारा जा चुका है। हाल में इसे नाइजीरिया में भी लॉन्च किया गया है। Redmi 13C के वेरिएंट के फीचर्स का जिक्र भी एक रिपोर्ट में किया गया है। हालांकि शोओमी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल इन्फर्मेशन शेयर नहीं की है।

यह खबर भी पढ़ें:-iphone की कार्बन कॉपी है Tecno Spark 20C, 50MP और 5000mAh बैटरी के साथ बाजार में दी

91mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी 13सी इंडियन मॉडल में मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर होगा। यही प्रोसेसर ग्लोबल मार्केट्स के मॉडलों में भी है मतलब फोन की बाकी खूबियां ग्लोबल मॉडल वाली हो सकती हैं। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का एलसीडी डिस्प्ले होगा। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और एचडी+रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। Redmi 13C में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की अपटेड मिली है। मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जायेगा। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा।

redmi 13c 01 | Sach Bedhadak

Redmi 13C में मीडियाटेक का हीलियो G85 चिपसेट है। इसके साथ 8GB तक रैम दी जा सकती है। यह फोन Android 13 पर बेस्‍ड MIUI 14 पर चलेगा। इस फोन में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की आशंका है जिसे एसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 4GB तक वर्चुअल रैम एक्सटेंशन फीचर को भी सपोर्ट करेगा।

Redmi 13C 01 1 | Sach Bedhadak

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिग को सपोर्ट करेगा। जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ Redmi 13C के साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। अन्य फीचर्स भी ग्लोबल वेरिएंट वाले हो सकते हैं। इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5 mm का ऑडियो जैक प्रमुख हैं।