पत्नी सुबह उठी तो होठों से गायब मिली लिपस्टिक, बौराया पति पहुंचा थाने…मामला सुन पुलिसवालों ने पकड़ा माथा

हर घर में छोटी मोटी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा होना आम बात है लेकिन कई बार देखा गया है लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिल है।

sb 2 2023 09 13T162749.526 | Sach Bedhadak

Agra News: हर घर में छोटी मोटी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा होना आम बात है लेकिन कई बार देखा गया है लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिल है। जहां पर पति ने अपनी पत्नी से पूछा कि तुमने रात को मेरे सामने लिपस्टिक लगाई थी। वह सुबह कैसे गायब हो गई? पत्नी के लाख समझाने पर भी पति का शक दूर नहीं हुआ। इतना ही नहीं बाद में मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों को काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र आना पड़ा।

अजीबोगरीब निकला मामला

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को अजीबोगरीब मामले काउंसिलिंग के लिए पहुंचे। यहां पर सिकंदरा क्षेत्र निवासी पति-पत्नी एक फैक्ट्री में काम करते हैं। एक सप्ताह पहले पत्नी ने खाना बनाने से पहले लिपस्टिक लगाई थी। सुबह जब पति उठा और पत्नी के होठों से लिपस्टिक गायब देखी तो उसे शक हुआ।

पति को हुआ शक

पत्नी के लाख समझाने पर भी पति का संदेह दूर नहीं हुआ। मामला बढने पर दोनो पति पत्नी पुलिस स्टेशन पहुंच गए। जहां पर मामला सुनने के बाद विवाद सुलझाने के लिए पति-पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र भेजना पड़ा।

रविवार को पति ने काउंसलर के सामने फिर वही बात दोहराई और कहा कि उसकी पत्नी ने रात में उसके सामने लिपस्टिक लगाई थी। सुबह जब वह उठता है तो पत्नी के होठों पर लिपस्टिक नहीं होती है।

पत्नी दे चुकी है सफाई

पत्नी ने कहा कि वह अपने पति को कई बार सफाई दे चुकी है। वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। पत्नी ने बताया कि किचन में जाने से पहले उसने लिपस्टिक लगाई थी। उसके बाद खाना खाया, ब्रश किया और चेहरा धोया तो लिपस्टिक भी हट गई।

यह बात वह कई बार अपने पति को बता चुकी है, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। काउंसलर ने पति को समझने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो दोनों को अगली तारीख देनी पड़ी।