How To Reach Ayodhya : आमजन को कब और कैसे होंगे रामलला के दर्शन…यहां जानें हर सवाल का जवाब

Ayodhya Ram Mandir Inauguration : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों…

New Project 2024 01 22T185410.710 | Sach Bedhadak

Ayodhya Ram Mandir Inauguration : अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से पूजा-अर्चना के बाद उनकी प्राण प्रतिष्ठा की। इस मौके पर देशभर के नामचीन लोगों के साथ तमाम दिग्गज नेता-अभिनेता अयोध्या पहुंचे। हालांकि कुछ न्योता मिलने के बावजूद किन्हीं कारणवश नहीं आ सके, लेकिन जिन्होंने भी इस ऐतिसाहिक पल का पास से दीदार किया, वह बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा है। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए 23 जनवरी तक केवल पासधारकों को ही एंट्री दी जाएगी।

आमजनों को 23 जनवरी से पहले प्रवेश नहीं मिलेगा। करीब 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म होने के बाद सभी देशवासी प्रभु श्रीराम के दर्शन करना चाहते हैं। हर आमजनों को रामलला के दर्शन कराने के लिए सरकार की ओर से कई तैयारियां की गई हैं। दर्शन सुलभ हो सकें इसके लिए प्रक्रिया भी तय की गई है। अगर आप भी प्रभु श्री राम के दर्शन करने की सोच रहे है तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आमजन रामलला के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर में प्रवेश की प्रक्रिया क्या है। रामलला के दर्शन के लिए कौन-कौन सी ट्रेनें चलाई गई हैं। आमजन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखें, आइए जानते है।

कैसे होंगे रामलला के दर्शन?

अगर आप भी रामलला के दर्शन करना चाहते है तो सबसे पहले आपके पास पहचान पत्र होना जरूरी है। बिना पहचान पत्र के आप प्रभु श्रीराम के दर्शन नहीं कर सकते है। राम मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुताबिक, आमजन सुबह 7 बजे से लेकर 11.30 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शन होंगे। अगर आप सुबह और शाम को रामलला की आरती में शामिल होना चाहते है तो इसके लिए आपको पास लेना होगा। यह पास पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। हालांकि, पास के लिए आपको पहले बुकिंग करनी होगी।

आप ये पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुक करा सकते है। राम मंदिर की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पास की बुकिंग हो सकेगी। वहीं ऑफलाइन पास के लिए आपको श्रीराम जन्मभूमि के कैम्प ऑफिस में जाना होगा। यहां पर पहचान पत्र दिखाने के बाद आपको पास जारी किया जाएगा।

आमजन को कब होंगे दर्शन…

प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद 23 जनवरी तक फिलहाल अयोध्या के रूट आम इंसान के लिए बंद रहेंगे। करीब 25 जनवरी से आम लोगों मंदिर में प्रवेश की अनुमति मिल सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। प्रशासन की ओर फिलहाल अयोध्या के रूट पर आम इंसानों के प्रवेश को रोका गया है।

किन बातों का रखे ध्यान…

अगर आप रामलला मंदिर जा रहे है तो आपके पास पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड जरूर होना चाहिए। क्योंकि बिना पहचान पत्र के आपको दर्शन करने से रोका जा सकता है। वहीं अगर आपको सुबह-शाम की आरती में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आधा घंटा पहले मंदिर परिसर में पहुंचना होगा। इसकी बुकिंग के लिए आईडी जरूरी है। सुबह की शृंगार आरती में शामिल होना चाहते हैं तो एक दिन पहले बुकिंग करानी होगी।

कैसे पहुंचेंगे अयोध्या?

कई राज्यों ने लखनऊ-अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। इसके अलावा अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है। इन ट्रेनों में खासतौर पर समूह में बुकिंग कई जा सकेगी। रेलवे स्टेशन से आसानी रामलला मंदिर तक पहुंचा जा सकेगा।

सड़क मार्ग से भी पहुंचे अयोध्या…

आप बस से भी अयोध्या आ सकते है। कई राज्यों ने बस सेवा भी शुरू की है। सड़क मार्ग से अयोध्या जाने के लिए कई बस सेवा शुरू की गई है। यहां से अलग-अलग राज्यों से सीधे अयोध्या पहुंच सकते है।

हवाई सफर से भी पहुंच सकते है अयोध्या…

अगर हवाई यात्रा के जरिए यहां पहुंचना चाहते हैं तो आपको वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना होगा। फिलहाल, यह एयरपोर्ट कई हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर आसानी से राम मंदिर तक पहुंच सकते हैं। कोलकाता और बेंगलुरु के श्रद्धालु भी फ्लाइट से अब सीधे अयोध्या पहुंच सकेंगे।