यूपी के देवरिया में मौत का तांडव, एक हत्या के बदले 6 को उतारा मौत के घाट…ये थी नरसंहार की वजह

देवरिया। उत्तरप्रदेश के देवरिया में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष के…

New Project 2023 10 02T130342.434 | Sach Bedhadak

देवरिया। उत्तरप्रदेश के देवरिया में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर 5 लोगों की हत्या कर दी गई। पति-पत्नी, दो बेटियों और बेटे का बेरहमी से गला काटा और फिर गोली मारी। इस परिवार में अब सिर्फ 8 साल का बेटा जिंदा है, लेकिन वह गंभीर घायल है। हमलावरों ने उस पर भी हमला किया। उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि मौके पर पीएसी भेजी जा रही है।

पूरी घटना देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि इस खौफनाक वारदात को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के परिजनों ने शक के चलते अंजाम दिया है। दरअसल, हुआ यूं कि सोमवार सुबह 6 बजे प्रेम यादव का शव गली में पड़ा मिला। प्रेम यादव का गला काटकर हत्या की गई थी। प्रेम यादव की हत्या किसने की यह स्पष्ट नहीं था। लेकिन, उसके परिजनों का शक सत्य प्रकाश दुबे पर गया। इसकी वजह थी कि प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी रंजिश के चलते बीते दिन प्रेम यादव की धारदार हथियार से नृशंस हत्या हुई थी। सोमवार सुबह प्रेम का शव मिलने के बाद उसके परिजनों ने प्रकाश दुबे के घर पर धावा बोल दिया और परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीनी विवाद में हुए इस हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा। धारदार हथियार से पांच लोगों की हत्या की बात सामने आ रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

फतेहपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। 5 मौतों से पुलिस-प्रशासन सकते में है। वारदात वाली जगह पर खुद डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंच चुके हैं। पीएसी को भी लगाया जा रहा है।

एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या…

मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से एक शख्स की मौत हुई है। ये हत्याएं गोली मारकर और धारदार हथियार से की गई हैं। जमीनी विवाद में सोमवार की सुबह इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घर के बाहर ही एक पक्ष के सभी लोगों को गोली मारी गई है। इन पांच लोगों की हत्या में धारदार हथियार को प्रयोग करने की भी बात सामने आ रही है। वहीं, दूसरे पक्ष से जिस शख्स की हत्या हुई है वो पूर्व जिला पंचायत सदस्य है।

New Project 2023 10 02T130408.185 | Sach Bedhadak

दो पक्षों के बीच कैसे हुई खूनी झड़प?

बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह प्रेम यादव का शव गली में पड़ा हुआ मिला। प्रेम यादव की लाश मिलने के बाद उनके परिजन-रिश्तेदार आग-बबूला हो गए। कुछ देर बाद प्रेम यादव के लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर इतनी जघन्य घटना को अंजाम दिया।

प्रेम यादव के 20-25 की संख्या में परिजन और रिश्तेदारों ने हाथ में लाठी-बंदूक और गड़ासा लेकर सत्य प्रकाश के घर पहुंच गए। इसके बाद बेरहमी से एक-एक की हत्या करना शुरू कर दिया। सत्य प्रकाश के घर पर जब हमला हुआ उस वक्त 6 लोग थे। हमलावरों ने पूरे परिवार को मार दिया। सिर्फ 8 साल का बच्चा गंभीर है। इस हत्याकांड में एक लड़के की हालत नाजुक है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हमलावरों ने घर में घुसकर मचाया तांडव

हमलावरों ने सबसे पहले सत्यप्रकाश दुबे को गोली मारी। फिर उस पर चाकू से वार किए। वहीं उसे बचाने आई उनकी पत्नी किरण पर भी हमलावर टूट पड़े। उसका गला काट दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद हमलावरों ने सत्य प्रकाश की बेटी सलोनी (18) को गोली मार दी। जब वह गंभीर घायल हो गई तो हमलावरों ने चाकू से वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दूसरी बेटी नंदनी (10) और बेटे गांधी (15) को भी मार डाला। सबसे आखिर में 8 साल के बेटे अनमोल पर हमला किया। वह अभी गंभीर है।

स्थानीय लोगों की माने तो सत्यप्रकाश दुबे और प्रेम यादव के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। जमीन को लेकर अक्सर दोनों पक्षों में तनातनी होती रहती थी। ऐसे में जब प्रेम यादव की धारदार हथियार से नृशंस हत्या हुई तो बदले में सत्यप्रकाश दुबे के परिवार के लोगों की हत्या गोली मारकर और धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। जिससे पूरा इलाके में सनसनी फैल गई है।