इस बार 5 करोड़ से अधिक वोटर्स चुनेंगे राजस्थान की सरकार…5 साल में बढ़े 51 लाख 42 हजार मतदाता

पिछले पांच वर्षों में राजस्थान में 51 लाख 42 हजार मतदाता बढ़े हैं, जिसके बाद अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 हो गई है।

Voters in Rajasthan | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव में पांच करोड़ मतदाता सरकार का चुनेंगे। पिछले पांच वर्षों में राजस्थान में 51 लाख 42 हजार मतदाता बढ़े हैं, जिसके बाद अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 हो गई है। विधानसभा चुनाव 2023 में 2 लाख 88 हजार 37 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को एकीकृत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरुष और 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता शामिल हैं। 624 मतदाता थर्ड जेंडर हैं।

वहीं, 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 वोटर इस चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 2 लाख 88 हजार 37 नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। एकीकृत मतदाता सूची में मतदाता और जनसंख्या अनुपात 652 है। एक हजार पुरुषों पर 921 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।

बता दें कि 2018 में प्रदेश में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार पुरुष और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थे। पांच साल में प्रदेश में करीब 51 लाख 42 हजार मतदाता बढ़े हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदाता झोटवाड़ा विधानभा क्षेत्र में 4,28,067 में है और सबसे कम मतदाता किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 1,92,641 हैं।

सबसे अधिक मतदाता

झोटवाड़ा -4,28,067 बगरू – 3,52,418 सांगानेर-3,50,032 विद्याधरनगर-3,41,649 लूणी -3,34,621, बाली-3,32,730, सांचोर- 3,15,259

सबसे कम वोटर

किशनपोल -1,92,641 जोधपुर-1,99,577, बसेड़ी-2,02,944, अजमेर उत्तर- 2,09,560, सांगोद-2,09,869

1 लाख 42 हजार से अधिक सर्विस वोटर्स

सर्विस वोटर्स की संख्या 1 लाख 42 हजार 221 है, इनमें 4852 महिला सर्विस वोटर्स हैं। सबसे अधिक 8101 सर्विस वोटर्स सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र, 4774 बहरोड़ में, 4759 खेतड़ी में और 3861 मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत हैं। सबसे कम 3 सर्विस वोटर्स कु शलगढ़ में, धरियावद में 8, बागीडोरा में 12 और 13 झाडोल विधानभा क्षेत्र में पंजीकृत हैं।

झोटवाड़ा में 2,05,673 महिला मतदाता

सबसे अधिक 2,05,673 महिला मतदाता झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में, बगरू में 1,67,686, सांगानेर में 1,66,920, विद्याधर नगर में 1,63,951, बाली में 1,59,369, लूणी में 1,58,950 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे कम 91,896 महिला मतदाता किशनपोल में, 92,513 बसेड़ी में, 98,830 जोधपुर में, 99,039 राजाखेड़ा में, 1,00,862 महिला मतदाता पीपल्दा में पंजीकृत हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-क्या राजस्थान में BJP ने तय कर लिया CM चेहरा? 2 प्रत्याशियों के बयान से फिर सुलगी विवाद की चिंगारी!