गिले शिकवे हुए खत्म… CM गहलोत और सिर मुंडवाने वाले सांगोद MLA के बीच 2 दिन में 2 बार मुलाकात

कोटा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 दिन में 2 बार सिर मुंडवाने वाले सांगोद विधायक भरत सिंह (Bharat Singh) से मुलाकात की। ये मुलाकात काफी अहम रही और विधायक के गिले शिकवे खत्म हो गए।

image 2023 09 15T063743.427 | Sach Bedhadak

जयपुर। कोटा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2 दिन में 2 बार सिर मुंडवाने वाले सांगोद विधायक भरत सिंह (Bharat Singh) से मुलाकात की। ये मुलाकात काफी अहम रही और विधायक के गिले शिकवे खत्म हो गए। बता दें कि भरत सिंह लंबे समय से भ्रष्टाचार के मामले को लेकर गृहमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत का विरोध कर रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने इसके विरोध में मुंडन भी करवाया था।

सीएम से मुलाकात के बाद विधायक भरत सिंह ने कहा कि सीएम ने मिलने की इच्छा जाहिर की थी। यह जानते हुए कि मैं उनका विरोध कर रहा हूं और फिर भी वे मुझसे मिले यह उनका बड़प्पन है। भरत सिंह ने कहा कि मैं उनके खिलाफ मुखर होकर बोल रहा हूं, किसी को भी बुरा लग सकता है उनको भी लगा होगा।

उन्होंने कहा कि बुधवार शाम को भी सीएम से मुलाकात हुई थी। मैंने मुद्दों पर कोई बात नहीं करने को लेकर मुंडन करा लिया था। मेरा यही रूप आगे भी मेरे विरोध को जारी रखेगा। हालांकि, सीएम हमारे मुखिया हैं, सरकार को उनसे बढ़िया कोई नही चला सकता यह भी मैं लगातार कहता रहा हूं।

भरत सिंह की नाराजगी दूर करने पहुंचे सीएम गहलोत

इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को नाराज चल रहे कांग्रेस के विधायक (सांगोद) भरत सिंह से मिलने पहुंचे। उन्होंने भरत सिंह के गुमानपुरा स्थित निवास पर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने शंभूपुरा में प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की जमीन का दौरा किया। सुबह सर्किट हाउस में स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीएम अशोक गहलोत विधायक भरत सिंह के गुमानपुरा स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने भरत सिंह के साथ चर्चा की।

सर्किट हाउस में भी हुई थी 20 मिनट तक मुलाकात

इससे पहले बुधवार रात को भरत सिंह ने भी सर्किट हाउस में सीएम से मुलाकात की थी। दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई थी। बुधवार शाम को सीएम से मिलने के लिए भरत सिंह सर्किट हाउस पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक मुलाक़ात थी। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें:-Birth Certificate से अब हो जाएंगे आपके सभी काम, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम