जयपुर में भरतपुर की महिला से दरिंदगी, आरोपी ने मिलने के बहाने छत पर बुलाकर किया दुष्कर्म

जयपुर। राजधानी जयपुर में भरतपुर की एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने जॉब पर लगे रहने के लिए मिलने…

New Project 2023 11 26T160838.989 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजधानी जयपुर में भरतपुर की एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने जॉब पर लगे रहने के लिए मिलने का दबाव बनाया। मिलने के बहाने छत पर बुलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि भरतपुर निवासी एक महिला (20) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ जवाहर सर्किल इलाके में रहकर दोनों जॉब करते है। उन्हें दिए गए क्वार्टर में आरोपी रवि भी वहीं रहता है। महिला का आरोप है कि पिछले एक महीने से आरोपी रवि महिला पर दबाव बना रहा था। आरोपी उसे धमकाता था कि अगर काम करना है, तो मेरे पास आना होगा।

महिला का आरोप है कि आरोपी रवि ने जॉब पर लगे रहने के लिए दबाव बनाकर उसे मिलने के लिए दबाव बनाया। शुक्रवार रात को आरोपी रवि ने मिलने के बहाने उसे छत पर बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी रवि ने डरा-धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

महिला के विरोध करने पर आरोपी रवि ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने रोते हुए पति को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी रवि के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।