सरहद पार प्यार…अब सताने लगी घर की याद! क्या उतर गया अंजू के सिर से पाकिस्तानी प्यार का बुखार?

राजस्थान के अलवर जिले से पाकिस्तान गई अंजू के सिर से प्यार का बुखार अब उतरता नजर आ रहा है। यही वजह है कि उसने वापस अपने देश आने का फैसला लिया है।

sach 1 47 | Sach Bedhadak

Anju-Nasrullah Love Story : जयपुर। प्यार के लिए सरहद पार पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर यूपी के ग्रेटर नोएडा में पति सचिन मीणा और अपने चार बच्चों के साथ आराम से रह रही है। लेकिन, राजस्थान के अलवर जिले से पाकिस्तान गई अंजू के सिर से प्यार का बुखार अब उतरता नजर आ रहा है। यही वजह है कि उसने वापस अपने देश आने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि अंजू अक्टूबर महीने के अंत पर भारत लौट आएगी।

अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह का दावा है कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है, वह परेशान है और अपने दो बच्चों को याद कर रही है। इस कारण अंजू अगले महीने भारत लौटेगी। उसने कहा कि मैं नहीं चाहता कि अंजू का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो। ऐसे में अंजू के लिए बेहतर होगा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने देश चली जाएं।

नसरुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान में दस्तावेज प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस भी लौट आएगी। लेकिन, इसमें कुछ समय लगेगा और संभवत: अगले महीने वह भारत आएगी। अगर वीजा मिला तो मैं भी भारत की यात्रा करुंगा।

पाकिस्तानी कल्चर में रंगी अंजू

करीब दो महीने से पाकिस्तान में रह रही अंजू पूरी तरह पाकिस्तानी कल्चर में रंग गई है। प्रेमी नसरुल्ला से शादी के बाद अंजू धीरे-धीरे इस्लामी कल्चर में ढल रही है। दो महीने में अंजू ने भाषा के साथ-साथ वहां के खान-पान और रहन-सहन के बारे में काफी सीखा है। लेकिन, अब उसे बच्चों की याद सता रही है। जिसके कारण वो वापस भारत आना चाहती है।

दो महीने पहले पाकिस्तान गई थी अंजू

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में रहने वाली अंजू अपने पति अरविंद, 15 वर्षीय बेटी और 6 साल के बेटे को छोड़कर अपने प्यार के लिए 21 जुलाई 2023 को पाकिस्तान चली गई थी। नसरुल्लाह और अंजू की प्रेम कहानी 2019 से चल रही है और दोनों फेसबुक पर दोस्त बने थे। पाकिस्तान में अंजू ने 25 जुलाई को अपने 29 साल के बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर ली थी और इस्लाम धर्म कबूलते हुए अपना नाम फातिमा रख लिया था। वो खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में नसरुल्लाह के घर पर रह रही है।

राजस्थान के भिवाड़ी में अंजू के खिलाफ केस दर्ज

इधर, अंजू के पति अरविंद ने भिवाड़ी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवा रखा है। पति अरविंद की तहरीर पर अंजू के विरुद्ध आईपीसी की धारा 366, 494, 500, 506 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज है। जिसमें अरविंद ने शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर धोखा देने और पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल पर धमकी देने का आरोप लगाया था।

ये खबर भी पढ़ें:-2 दिन चले मंथन में 2024 की जीत का रोडमैप तैयार, जानें-5 राज्यों में चुनाव के लिए क्या है कांग्रेस प्लान?