Rajasthan Election : BJP और कांग्रेस की इन नेताओं ने बढ़ाई टेंशन, नहीं माने तो कैसे होगी पार्टी प्रत्याशियों की नैया पार

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन शेष बचे है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो…

Rajasthan assembly election new | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन शेष बचे है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी माहौल में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों के नेताओं को चिंता में डाल दिया है।

इसकी वजह है कि दोनों पार्टियों से बागी होकर चुनावी मैदान में कूदे हैं। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन पता चला है कि प्रदेश में कुल 52 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो कांग्रेस और बीजेपी से बगावत कर चुनाव लड़ रहे है। दोनों पार्टियों को अब इन प्रत्याशियों को मनाना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 9 नवंबर है। ऐसे में मान मनुहार के लिए तीन दिन शेष बचे हैं।

यह खबर भी पढ़ें :- 75 साल के विधायक ने युवाओं के लिए खुद नहीं लड़ा चुनाव, अब कांग्रेस ने उतारा 78 साल का उम्मीदवार

27 सीटों पर भाजपा के बागियों ने भरा नामांकन…

झोटवाड़ा विधानसभा से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत। शिव से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी। सांचौर से पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी। चित्तौडगढ़ से मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या। बस्सी से पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र मीणा। अजमेर उत्तर से नगर परिषद के पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत। डग से पूर्व विधायक रामचंद्र सुनारीवाल। बाड़मेर से पूर्व विधायक गंगाराम चौधरी की पोती प्रियंका चौधरी। सूरतगढ़ से पूर्व विधायक राजेंद्र भादू।

डीडवाना पूर्व मंत्री यूनुस खान। कामा से पूर्व मंत्री मदन मोहन सिंघल। बयाना से जिला अध्यक्ष की पत्नी डॉ. रितु बनावत। लाडपुरा से पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत। खंडेला से पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया। झुंझुनूं से पूर्व प्रत्याशी रहे राजेंद्र भांबू। पिलानी से पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक के बेटे कैलाश मेघवाल। सीकर से मौजूदा उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल। गढ़ी से लक्ष्मण डिंडोर। फतेहपुर से पूर्व प्रत्याशी और नगर पालिका अध्यक्ष मधुसूदन भींडा।

बांसवाड़ा से पूर्व प्रत्याशी हकरू मईडा। कोटपूतली से पूर्व प्रत्याशी मुकेश गोयल। शाहपुरा (भीलवाड़ा) से मौजूदा विधायक एवं पूर्व मंत्री कैलाश मेघवाल। आसींद से पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर। गंगापुर सिटी से माली समाज के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष छोटेलाल सैनी। कपासन से राशमी पंचायत समिति प्रधान दिनेश बुनकर। बागीदौरा से बीजेपी एसटी मोर्चा के पूर्व महामंत्री खेमराज गरासिया और लक्ष्मणगढ़ विधानसभा से महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का शर्मा।

यह खबर भी पढ़ें :- Rajasthan Election 2023: कांग्रेस इस सीट पर मान रही थी जीत! बीजेपी ने टेलर को प्रत्याशी बनाकर चौंकाया

25 सीटों पर कांग्रेस के बागी भी चुनाव में कूदे…

राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से मौजूदा विधायक जौहरी लाल मीणा। शाहपुरा से मौजूदा विधायक आलोक बेनीवाल। नगर विधानसभा से तीन बार से जिलाध्यक्ष रहे डॉ. गोविंद शर्मा। सरदार शहर से नगर परिषद के मौजूदा सभापति राजकरण चौधरी। बांदीकुई से पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा। मनोहर थाना से पूर्व विधायक कैलाश मीणा।

बड़ी सादड़ी से पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी। पीपल्दा से देहात जिला अध्यक्ष सरोज मीणा। मसूदा से पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत। हिंडौन सिटी से नगर परिषद सभापति एवं मौजूदा विधायक के बेटे बृजेश जाटव। छबड़ा से राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेश मीणा। कामां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुर्शीद अहमद जरहरा।

डूंगरपुर से मौजूदा प्रधान बिछीवाड़ा देवराम रोत। लूणकरणसर से पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल। नागौर से पूर्व मंत्री हबीबुर्हमान। सूरसागर से पूर्व मेयर (जोधपुर) रामेश्वर दाधीच। सिवाना से राजसीको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार। सागवाड़ा से सरपंच संघ जिला संरक्षक पन्नालाल डोडियार। फलौदी से वरिष्ठ नेता एवं सरपंच कुंभ सिंह पातावत। चौरासी से पीसीसी महासचिव महेंद्र बरजोड़। खींवसर से पूर्व प्रत्याशी दुर्ग सिंह चौहान। अजमेर दक्षिण से पीसीसी सदस्य हेमंत भाटी। पुष्कर से पूर्व विधायक श्रीगोपाल बाहेती। केकड़ी से पूर्व विधायक बाबूलाल सिंघारिया और गंगापुर सिटी से रेलवे ऑफिसर से वीआरएस लेकर आए रघुवीर सिंह भी चुनावी मैदान में कूद पड़े है।