शांतिप्रिय प्रदेश दुष्कर्म का गढ़…दौसा में बच्ची से दुष्कर्म मामले में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस को घेरा

दौसा के लालसोट में सब इंस्पेक्टर पर बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में राजनीति लगातार तेज हो गई है। बीजेपी ने इस मामले पर आक्रमक रुख अपना लिया है। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा दौसा पहुंच गए है।

sb 2 2023 11 10T205407.945 | Sach Bedhadak

Dausa News: दौसा के लालसोट में सब इंस्पेक्टर पर बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में राजनीति लगातार तेज हो गई है। बीजेपी ने इस मामले पर आक्रमक रुख अपना लिया है। राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा दौसा पहुंच गए है। इधर, सोशल मीडिया पर ट्वीटर (एक्स) पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरा है।

बेटी की चीखें तब तक प्रदेशवासियों के कानों में गूंजती…

पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट (एक्स) पर लिखा- दौसा में चार वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात ने राजस्थान को एक बार फिर शर्मसार किया है। इस बेटी की चीखें तब तक प्रदेशवासियों के कानों में गूंजती रहेगी, जब तक कि अपराधियों को सजा नहीं मिल जाए। जब तक इस निष्क्रिय सरकार की विदाई नहीं हो जाती!

रक्षक ही भक्षक- सीपी जोशी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने ट्वीट (एक्स) पर लिखा– राजस्थान में प्रतिदिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है। दौसा जिले में हुई यह दुष्कर्म की घटना प्रदेश की नाकाम, लाचार और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाई गई व्यवस्था के कारण हो रही है, जहां रक्षक ही भक्षक बने हुए हैं।

शांतिप्रिय प्रदेश दुष्कर्म का गढ़

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने राज्य सरकार को घेरते हुए लिखा- कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के कुछ दिन और शेष है, लेकिन अभी भी बच्चियों के साथ हैवानियत की घटनाएं थम नहीं रही है। दौसा में मासूम बच्ची के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दरिंदगी किये जाने की घटना सरकार के माथे पर ऐसा बदनुमा दाग है जो कभी नहीं मिट पायेगा। मेरी मांग है कि सरकार दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

आगे उन्होंने लिखा कि अशोक गहलोत मुख्यमंत्री के साथ गृह विभाग के मुखिया भी है जिनके राज में खाकी लगातार शर्मसार हो रही है। जिन पर आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी है आज वो ही भक्षक बने बैठे हैं। ये रानी पद्मिनी का राजस्थान है, ये मीरा की भक्ति का राजस्थान है लेकिन दुर्भाग्य है कि आज हमारा शांतिप्रिय प्रदेश दुष्कर्म का गढ़ बन चुका है।