धन तेरस आज, बरसेगा धन…सोने-चांदी की डिमांड, जयपुर में 2 हजार करोड़ से अधिक कारोबार की उम्मीद

खुशी और उमंग से भरपूर छह दिवसीय दीपोत्सव पर्व का आगाज आज से हो गया है। धनतेरस पर्व पर आज बाजारों में जमकर खरीदारी होगी।

Dhanteras 2023

Dhanteras 2023 : जयपुर। खुशी और उमंग से भरपूर छह दिवसीय दीपोत्सव पर्व का आगाज आज से हो गया है। धनतेरस पर्व पर आज बाजारों में जमकर खरीदारी होगी। लोग इस अबूझ मुहूर्त पर प्रॉपटी, नए वाहन, इलेक्टोनिक आइटम, सोना-चांदी और बर्तन अपने घर पर लाएंगे। इससे पूर्व शहर के बाजारों में गुरुवार को व्यापार मंडलों ने रोशनी का स्विच ऑन किया तो पूरा शहर रोशनी में नहा गया।

कम्पनियों की ओर से भी लोगों को लुभाने के लिए बाजारों में आकर्षक योजनाएं लाई गई हैं। सबसे ज्यादा व्यापार की उम्मीद रीयल स्टे और ऑटो जगत को है। एक अनुमान के मुताबिक शहर में करीब दो हजार करोड़ से अधिक की खरीदारी होगी।

इन बाजारों में करे सोने-चांदी की खरीददारी

धनतेरस के इस शुभ अवसर पर अगर आप जयपुर के बाजारों से सोने-चांदी के साथ-साथ अन्य चीजों की भी खरीदारी करना चाहते है, तो जौहरी बाजार, गौरव टावर, नेहरू बाजार और बापू बाजार में काफी किफायती दामों में शॉपिंग कर सकते हैं।

पंकज शर्मा शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी अच्छी मानी जाती है। पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन दोपहर 12:35 बजे से 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त है। धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शुक्रवार शाम 5:47 बजे से शाम 7: 47 बजे तक रहेगा।

चांदी की खरीदारी शुभ

ज्योतिषाचार्य पंडित युगल किशोर शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन और सोने-चांदी के अलावा वाहन, जमीन-जायदाद के सौदे और घर में काम आने वाली अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुणा वृद्धि होती है।

बेस्ट लोकेशन पर प्रॉपर्टी स्कीम

रीयल स्टे से जुड़े व्यापारियों के अनुसार इस बार शहर में बेस्ट लोके शन पर प्रॉपर्टी स्कीम आई हैं। ऐसे में पिछले दिनों हुई इन्क्वायरी के मुताबिक लोग धनतेरस पर अपने लिए आशियाना बुक कराएं गे। वहीं, बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। जिन इलाकों में भीड़ का दबाव ज्यादा रहेगा, वहां पर यातायात के विशेष प्रबंध किए है। यातायात को डायवर्ट भी किया जाएगा।