चुनावी प्रचार में BJP के स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत, नड्डा-योगी आदित्यनाथ और हिमंत बिस्वा ने की सभाएं 

प्रदेश के विधनसभा चुनाव मेंमतदान की उलटी गिनती शुरू होते ही भाजपा के स्टार प्रचारकों ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंकी दी है। प्रदेशभर में भाजपा के केंद्रीय नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे जारी हैं।

image 2023 11 19T074807.521 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। प्रदेश के विधनसभा चुनाव मेंमतदान की उलटी गिनती शुरू होते ही भाजपा के स्टार प्रचारकों ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोंकी दी है। प्रदेशभर में भाजपा के केंद्रीय नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे जारी हैं। पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी सहित कई केन्द्रीय नेता लगातार राजस्थान केदौरे कर रहे हैं। 

प्रदेश में शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित कई नेता चुनाव प्रसार में जुटे रहे। नड्डा ने जोधपुर, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतापगढ़ और योगी ने जालोर, बाड़मेर में जनसभाएं की। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहलोत सरकार को घेरते हुए कहा कि जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार और लूट होगी और जहां भाजपा होगी, वहां विकास होगा। जोधपुर के पीपाड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि गहलोत सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर एक स्थान पर पहुंचा दिया है।

राजस्थान में ‘डबल इंजन’ की सरकार चाहिए: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आरोप लगाया कि राजस्थान भ्रष्टाचार, महिलाओ के खिलाफ ं अपराध, साइबर अपराध, गोतस्करी में अव्वल हो गया है। योगी ने जालौर, बाड़मेर, बालोतरा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि यहां हर जगह खनन व भूमाफिया और पशु व गरीबों पर अत्याचार करने वाले माफिया पैदा हो गए हैं।

 योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार गरीबों पर संकट ढाने वाली बन गई है। योगी ने दावा किया कि बिजली की दरें, वैट के कारण पेट्रोल-डीजल का दाम, मंडी कर राजस्थान में सर्वाधिक हैं। परीक्षाओं में यहां प्रश्नपत्र लीक हो रहा है। रोजगार न मिलने के कारण सर्वाधिक आत्महत्या भी राजस्थान में हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से मुक्ति के लिए राज्य में भाजपा के ‘डबल इंजन’ की सरकार चाहिए।

तुष्टीकरण की राजनीति करती है कांग्रेस: बिस्वा

असम सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सर तन से जुदा कर दिया जाता है। उसी प्रकार राजस्थान में कांग्रेस सरकार के राज में लोगों के सर को तन से अलग किया जा रहा है। गहलोत सरकार 4 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करती है। अगर असम, यूपी, हरियाणा में ऐसी घटनाएं होती तो, 5 मिनट में उनका हिसाब बराबर हो जाता। संविधान बदलने की बात करने वाले कांग्रेस सरकार तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। असम के सीएम हिमंत बिस्वा शनिवार को प्रतापगढ़ में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। 

ये खबर भी पढ़ें:-‘सरकार रिपीट हुई तो महिलाओं की गारंटी सबसे पहले होगी पूरी’ गहलोत बोले- BJP राज में चली गुर्जरों पर गोलियां