PM मोदी के बर्थडे पर आयुष्मान भव अभियान होगा लॉन्च, आम आदमी को कैसे और क्या होगा फायदा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्र सरकार आयुष्मान भव अभियान (Ayushman Bhava campaign) लॉन्च करने जा रही है।

image 2023 09 16T152117.320 | Sach Bedhadak

Ayushman Bhava campaign : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्र सरकार आयुष्मान भव अभियान (Ayushman Bhava campaign) लॉन्च करने जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 सितंबर को आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत करेंगी। यह अभियान पीएम मोदी के बर्थडे से शुरू होकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य आमजन के स्वास्थय देखभाल का है। साथ ही देश के 35 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

केंद्र सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत लोगों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। अब तक देश के 25 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। अब सरकार चाहती है कि महात्मा गांधी की जयंती तक देश के 32 करोड़ लोगों तक भी इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएं। इसके लिए आयुष्मान भव अभियान की शुरूआत की गई है।

तीन चरणों में ऐसे होगा काम

इसके लिए तीन चरण तय किए गए है। जिनमें आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला और आयुष्मान सभा शामिल है। इस अभियान के तहत शहर से लेकर हर गांव और पंचायत के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान मेले और आयुष्मान सभा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

क्या है अभियान का मकसद?

आयुष्मान भव अभियान का मकसद सिर्फ लोंगों तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंचाना नहीं है। बल्कि स्वास्थ्य मंत्रालय की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है। आयुष्मान भव अभियान तहत शहरी और गांव के लोगों का कार्ड बनाया जाएगा।

आयुष्मान कार्ड के लिए ऐसे करेंगे अप्लाई

सबसे पहले प्ले स्टोप पर जाकर Ayushman app डाउनलोड करें। इसके ओपन करने पर आपको NHA DATA Privacy policy मिलेगा। जहां Accept का ऑप्शन दिखेगा और भाषा चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद अपने नंबर से लॉगिन करें और कैप्चा दर्ज कर सभी डीटेल्स भरें। आपको अपना शहर राज्य भी दर्ज करना होगा। इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:-आधुनिक सुविधाओं से लैस…11 हजार लोगों के बैठने की क्षमता, एशिया का सबसे बड़ा सेंटर ‘यशोभूमि’ क्यों है खास?