अजमेर में 7वीं की स्टूडेंट से रेप : दोस्ती का बनाया दवाब, मौका लगा तो घुमाने ले गया, सहेली का पड़ोसी है आरोपी

रेप का मामला अजमेर से सामने आया है। जहां एक दरिंदे ने 7th क्लास में पढ़ने वाली बच्ची को हवश का शिकार बना डाला।

rape in ajmer | Sach Bedhadak

अजमेर। लड़की और महिलाओं की इज्जत हमेशा दावं पर लगी रहती है। पता नहीं कब कौन दरिंदा टकरा जाए और किसी वेश में दोस्त, पड़ोसी, बॉयफ्रेंड या फिर चलता-फिरता सिरफेरा कोई भी सकता है। यहां तक कि इस जमाने में खुद के परिवार पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। आए दिन रेप और दुष्कर्म की घटना सामने आती रहती हैं। ऐसा एक मामला अब अजमेर से सामने आया है। जहां एक दरिंदे ने 7th क्लास में पढ़ने वाली बच्ची को हवश का शिकार बना डाला। आरोपी पीड़िता को घुमाने के बहाने अपने जीजा के घर से ले गया और वहां रेप किया।

यह खबर भी पढ़ें:-बांसवाड़ा में मासूम से हैवानियत, आरोपी जीजा ने बच्ची को बहला-फुसलाकर की दरिंदगी

पीड़िता की मां ने गुरुवार रात आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी है। प्राइवेट स्कूल में 7th क्लास में पढ़ती है। वह बुधवार को काम से बाहर गई थी। रास्ते में हर्षित नाम का लड़का मिला और बहला-फुलसलाकर घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। लड़का धोखे से बेटी को अपने जीजा के घर ले गया और रेप किया। इसके बाद बेटी को उसके स्कूल के बाहर छोड़कर चला गया। बेटी ने घर आकर आपबीती बताई। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

सहेली के घर के सामने रहता है आरोपी

पीड़िता के मुताबिक आरोपी उनकी सहेली के घर के सामने रहता है और फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। उम्र करीब 19-20 साल के करीब है। पीड़िता के सहेली के घर जाने के कारण लड़के को पहचानती थी। लड़का काफी टाइम से उस पर दोस्ती बनाने का भी दवाब बना रहा था। मामले की जांच आदर्श नगर थाना प्रभारी चेनाराम बेडा कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-अलवर में बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में 2 यात्रियों की मौत…20 घायल