अलवर में ट्रोले ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, महिला की हालत गंभीर

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक पहले कार से भिड़ी फिर बेकाबू होकर सामने से आ रहे…

New Project 2023 12 02T145142.092 | Sach Bedhadak

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक पहले कार से भिड़ी फिर बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रोले में घुस गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर घायल हो गई। यह हादसा अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना इलाके शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, नगली झामावत गांव (मालाखेड़ा, अलवर) निवासी मनीष (21) व उसकी पत्नी चांदनी (19) शुक्रवार को बाइक से अलवर गए थे। शाम को लौटते वक्त रास्ते में मनीष को बचपन का दोस्त बृजकिशोर (22) पुत्र कल्याराम मिल गया।

दोनों दोस्तों को मालाखेड़ा ही जाना था इसलिए मनीष ने बृजकिशोर को बाइक पर बैठा लिया। बाइक से मनीष और उसकी पत्नी चांदनी और दोस्त बृजकिशोर अलवर से मालाखेड़ा पहुंचे। तभी मालाखेड़ा क्षेत्र के कलसाड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार बाइक के पास से निकली। ऐसे में बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रोले से जा टकराई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गई। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में मालाखेड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां दोनों युवकों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। ऐसे में बृजकिशोर ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। वहीं मनीष को जयपुर ले जाते उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

मनीष ने चांदनी से की थी लव मैरिज…

मनीष के परिजनों ने बताया कि मनीष ने एक साल पहले चांदनी से लव मैरिज की थी। इस हादसे में मनीष की मौत हो गई। घायल चांदनी को अलवर के जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। चांदनी की हालत गंभीर है। मनीष के पास कोई स्थायी रोजगार नहीं था। मनीष के कोई संतान नहीं थी। वह मजदूरी करता था।

अलवर से काम से लौट रहा था बृजकिशोर…

बृजकिशोर के बड़े भाई ने बताया- बृजकिशोर अलवर में एक वकील के यहां सहायक का काम करता था। वह रोजना अप-डाउन करता था। शनिवार और रविवार का अवकाश था। शुक्रवार शाम उसे अलवर में मनीष मिल गया। दोनों बचपन के दोस्त थे और स्कूल में साथ पढ़े थे। ऐसे में वह मनीष की बाइक पर बैठ गया। मृतक बृजकिशोर अविवाहित था। दोनों की मौत के बाद दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। ​​​​​