फिर बढ़ा भाजपा का कुनबा…कांग्रेस को लगा झटका, हाड़ौती के 2 नेताओं सहित 19 ने थामा BJP का दामन

राजस्थान में भाजपा के टिकट वितरण के बाद भी भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा हैं।

image 2023 11 11T133138.578 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान में भाजपा के टिकट वितरण के बाद भी भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और जयपुर ग्रामीण से सांसद व झोटवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में शनिवार को 19 नेताओं बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया ने सभी को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करवाई। बीजेपी का दामन थामने वालों में कोटा के पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड उपाध्यक्ष पंकज मेहता का नाम भी शामिल है। ऐसे में हाड़ौती में कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

जयपुर के बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में रामगोपाल बैरवा, चाकसू से पूर्व विधायक अशोक तंवर, सरपंच के रूप में देश-दुनिया में पहचान बनाने वाली सुश्री छवी राजावत, बजरंग पालीवाल, कृष्णपाल सिंह चूंडावत, बृजराज कृष्ण उपाध्याय, पंकज मेहता, बाबूलाल नामा, चंद्र सिंह चारण, पार्षद राजू अग्रवाल, पूर्व नगर निगम चेयरमैन महादेव शर्मा, हेमंत गोयल, कविता शर्मा, रामजानकी देवी, सुनिल नागौरा, सीमा कंवर, मधुसुदन तिवारी, कवि शर्मा, नवीन सहित 80 समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

जोशी ने बताया-क्यों बीजेपी के साथ आए ये नेता

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मीरा की धरती पर रक्षक ही भक्षक बने बैठे हैं। बेटियों-महिलाओं के साथ अनाचार-अत्याचार हो रहे हैं। जहां रोज भ्रष्टाचार के कारनामे आते हो, जहां युवाओं के साथ छलावा हो। ऐसे में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

जानें-कौन है बीजेपी में शामिल हो वाले नए चेहरे?

रामगोपाल बैरवा : हाड़ौती ही नहीं प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा है। बैरवा दो बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके है। वे कांग्रेस पार्टी के महासचिव भी रह चुके है।

पंकज मेहता : ये हाड़ौती और कोटा के ख्यातनाम नेता और अखिल भारतीय कमेटी के सदस्य है। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व महासचिव, प्रदेश प्रवक्ता और कोटा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है।

बृजराज कृष्ण उपाध्याय : छात्र राजनीति से सियासी सफर में एंट्री करने वाले बृजराज कृष्ण उपाध्याय का आज भीलवाड़ा जिले में काफी नाम है। ये कांग्रेस के अभाव अभियोग विभाग के अध्यक्ष है।

कृष्णपाल सिंह चूंडावत : इनके पिताजी दो बार पंचायत समिति प्रधान रहे। कृष्णपाल सिंह चूंडावत एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव और मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके है। छात्र राजनीति के बाद इन्होंने जिला परिषद का भी चुनाव लड़ा। युवाओं के साथ हो रहे छलावे के कारण ये बीजेपी में शामिल हुए है।

बजरंग पालीवाल : ये पूर्व में जिला परिषद के सदस्य और सरपंच रहे है। इसके अलावा राजस्थान ब्रह्माण महासभा के बाड़मेर से जिलाध्यक्ष भी है।

भागीरथ की 15 दिन बाद ही घर वापसी

इससे पहले शुक्रवार को खींवसर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भागीरथ मेहरिया ने अपने समर्थकों अर्जुनराम मेहरिया, मनीराम काला बलाया, भागीरथ बनगांवा और बद्रीराम बिडियासर के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। भागीरथ मेहरिया 2013 में खींवसर से भाजपा प्रत्याशी रहे हैं और 2013 से लेकर 2023 तक भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में निरंतर काम कर रहे थे, लेकिन मेहरिया ने 25 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली थी। लेकिन 15 दिन बाद भागीरथ की घर वापसी हो गई। वह समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें:-चुनाव से पहले एक हुए अर्जुनराम मेघवाल और देवी सिंह भाटी, लंबे समय से चल रही ‘अदावत’ पर ब्रेक