राजस्थान में चुने गए 85 प्रतिशत MLA करोड़पति, BJP विधायकों की औसत संपत्ति है 7 करोड़ 

प्रदेश की 16वीं विधानसभा में पहुंचने वाले नव निर्वाचित सदस्यों में करोड़पति विधायकों की संख्या बढ़ गई है।

image 2023 12 07T092758.413 | Sach Bedhadak

(श्रवण भाटी) : जयपुर। प्रदेश की 16वीं विधानसभा में पहुंचने वाले नव निर्वाचित सदस्यों में करोड़पति विधायकों की संख्या बढ़ गई है। प्रदेश के प्रत्याशियों की ओर से निर्वाचन विभाग में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार कुल 199 में से 169 विधायक करोड़पति हैं जो करीब 85 प्रतिशत हैं।

गौरतलब हैं कि पिछली बार कुल 199 में से 158 करोड़पति विधायक थे, जो करीब 79 प्रतिशत था। ऐसे में इस बार करीब 6 प्रतिशत करोड़पति विधायक बढ़ गए हैं। करोड़पति विधायकों में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के 115 मे से 101, कांग्रेस के 69 में से 58, बसपा के 2 में से एक, भारतीय आदिवासी पार्टी के 3 मे से 1 और आरएलडी के 1, निर्दलीय में 8 में से 7 विधायक करोड़पति हैं।

यह सर्वे एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और राजस्थान इलेक्शन वॉच की ओर से किए विश्लेषण के आधार पर लिया गया हैं। वहीं इस बार विधायको की औसत संपत्ति में भी इजाफा हुआ हैं। गौरतलब है कि इस बार विजेता विधायकों के औसत संपत्ति 7.78 करोड़ है। वहीं पिछली बार औसत संपत्ति 7.39 करोड़ थी।

सबसे अधिक और कम संपत्ति वाले विधायक

इस बार निर्वाचन विभाग को दिए शपथ में विजेता विधायकों में सबसे अधिक संपति भाजपा की बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कु मारी की हैं, जिनकी कुल संपति 102 करोड़ हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के विद्याधर सिंह के पास 70 करोड़, रामकेश के पास 63 करोड़ की संपत्ति हैं।

वहीं सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में कांग्रेस के अभिमन्यु पूनियां के पास मात्र एक लाख 57 हजार की संपत्ति है। वहीं इसके बाद भाजपा की नौक्षम के पास 2 लाख 70 हजार और उसके बाद मनीष यादव के पास करीब 3 लाख 34 हजार रुपए की संपत्ति है।

भाजपा के विधायकों की औसत संपत्ति 7 करोड़ 

सर्वे के अनुसार मुख्य दलों में भाजपा के 115 विधायकों की औसत संपत्ति 7.09 करोड़, कांग्रेस की 69 की 8. 65 करोड़, बहुजन समाज पार्टी के 2 की 6.77 और आरएलडी के 3.89, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के 80.67 लाख हैं। वहीं भारत आदिवासी पार्टी के 3 विधायकों की 45.82 और निर्दलीय 8 विधायकों की 14.60 करोड़ औसत संपत्ति है।

संपत्ति विधायकों की संख्या प्रतिशत
05 करोड़ से अधिक 78 39
02 करोड़ से 05 करोड़ 57 29
50 लाख से 02 करोड़ 50 25
10 लाख से 50 लाख 10 05
10 लाख से कम 04 02

ये खबर भी पढ़ें:-चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे 61 माननीय के दामन ‘दागदार’, इन विधायकों पर हैं आपराधिक मामले