जयपुर में भारी बर्फबारी! जल महल में बिछी सफेद चादर, बर्फ से ढकी गुलाबी नगरी की तस्वीरें…वीडियो वायरल

जयपुर। आजकल हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा है। अभी तक जिन चीजों के बारे में सिर्फ कल्पना की जा सकती थी, आज आर्टिफिशियल…

heavy snowfall in jaipur | Sach Bedhadak

जयपुर। आजकल हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा है। अभी तक जिन चीजों के बारे में सिर्फ कल्पना की जा सकती थी, आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उन स्थितियों को वास्तविक रुप देने की कोशिश की जाती है। तकनीक के मामले में एआई काफी आगे बढ़ गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारी दुनिया को बदलने में सक्षम है। जिसके चलते इंटरनेट, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर समेत अलग-अलग सेक्टर में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। राजस्थान में बदलते मौसम के बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों जयपुर में बर्फबारी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जयपुर के कई मशहूर स्पॉट्स बर्फ में ढंके नजर आए। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीरें असल में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल है। इसमें राजधानी जयपुर के कई मशहूर स्पॉट्स को बर्फ से ढंका देखा गया। तस्वीरों में इसमें वर्ल्ड ट्रेड पार्क, पंच वटी, जल महल, जगतपुरा, अल्बर्ट हॉल आदि पर बर्फ गिरते हुए दिखाई दे रहे है। जयपुर का पूरा इलाका सफेद बर्फ की परत में ढका हुआ है। जयपुर शहर की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर लोग हैरान रह गए है। जयपुर को बर्फ में ढका देखकर लोग कह रहे है कि काश ऐसा संभव होता।

बर्फ गिरती तो ऐसा दिखता जयपुर शहर

सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया। इसके कैप्शन में लिखा था कि क्या हो अगर जयपुर में बर्फबारी हो? इसके बाद वीडियो में एक के बाद एक जयपुर के कई मशहूर स्पॉट्स को बर्फ में ढंका हुआ दिखाया गया। जल महल से लेकर सिटी पार्क को सफेद बर्फ की चादर में लिपटा देख लोग हैरान रह गए। जयपुर में बर्फ गिरे ये तो नामुमकिन है। लेकिन एआई यानी अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने इसे हकीकत बनाने की कोशिश कर डाली।

लोगों को पसंद आ रही AI की क्रिएटिविटी

जैसे ही अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ये कारनामा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, ये वायरल हो गया। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। यूजर्स को AI की क्रिएटिविटी काफी पसंद आई। एक ने कमेंट में लिखा कि अगर जयपुर में बर्फबारी होती तो ये भारत का सबसे खूबसूरत शहर बन जाता। वहीं एक ने इसे कश्मीर से भी खूबसूरत बताया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जयपुर में चाहे बर्फबारी हो या ना हो, ये शहर सबसे खूबसूरत है।