CM Gehlot Gujarat Visit : वडोदरा में गरजे गहलोत, कहा- जनता को दिखाया गया खोखला गुजरात मॉडल

CM Gehlot Gujarat Visit : राजस्थान के सीएम और गुजरात के चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) गुजरात के वडोदरा पहुंच चुके हैं। आज ही…

gujart 2 | Sach Bedhadak

CM Gehlot Gujarat Visit : राजस्थान के सीएम और गुजरात के चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) गुजरात के वडोदरा पहुंच चुके हैं। आज ही वे जयपुर से गुजरात के वडोदरा पहुंचे हैं। कल उनका विमान मौसम खराब होने के चलते 3 घंटे तक उड़ान नहीं भर पाया था। जिसके बाद वे जयपुर एयरपोर्ट से वापस आ गए थे। अब आज वे वडोदरा पहुंचे हैं। यहां उनका स्वागत गुजरात प्रभारी और राजस्थान के पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा (Raghu Sharam) और कई कांग्रेस नेताओं ने किया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा की।

अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) यहां मीडिया से मुखातिब भी हुए यहां उन्होंने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। यहां तक कि उन्होंने गुजरात मॉडल (Gujarat Modal) को खोखला करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में कांग्रेस और भाजपा की सीधी और जोरदार टक्कर हुई थी। इस बार भी मुकाबले में सिर्फ कांग्रेस और भाजपा हैं। लेकिन इस चुनाव में जीत कांग्रेस की होगी।

इस चुनाव में सिर्फ कांग्रेस की होगी जीत

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में गुजरात को देश में एक मॉडल की तरह पेश किया गया, लेकिन ये खोखला मॉडल था जिसे जनता के सामने पेश किया गया। यहां तो खोखला गुजरात मॉडल पेश करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। लेकिन जनता को खोखला गुजरात दे गए। अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात में कोई भी लड़ने आ सकता है, लेकिन जीत सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की ही होगी। क्यों कि हम यहां जीत की रणनीति बनाने आए हैं।

बता दें कि अब अशोक गहलोत गुजरात में सिर्फ दो दिन ही रहेंगे। वे अब अहमदाबाद जाएंगे औऱ वहां नॉर्थ क्षेत्र के नेताओं से चर्चा करेंगे, इसमें चुनाव के पार्टी के मेनीफेस्टो की भी चर्चा होगी। कल यानी 18 दिसंबर को वे पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। जिसमें कई बड़ी घोषणाओं के होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *