देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या, ये वक्त चुनौती से कम नहीं: गहलोत

जालोर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को सिरोही और जालोर के दौरे पर रहे। यहां पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

Ashok Gehlot 1 | Sach Bedhadak

जयपुर। जालोर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को सिरोही और जालोर के दौरे पर रहे। यहां पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और केंद्र की मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों को डराने व धमकाने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। ऐसे में ये वक्त देश के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

गहलोत ने आगे कहा कि आज देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना कानून के देश का कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं रह सकता है। दो-दो मुख्यमंत्री, जो संवैधानिक पद पर थे, उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले 10 साल का इतिहास हमारे सामने है। लगातार ईडी के मार्फत लोगों को तंग किया गया। ऐसे में अब उनसे पूछना चाहिए कि कितने लोगों का चालान किया गया है और अगर नहीं हुआ है तो फिर क्यों नहीं पेश किया गया।

यह खबर भी पढ़ें:-बीजेपी का कुनबा बढ़ा, 4 निर्दलीय विधायकों ने दिया समर्थन, पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईडवा और बागियों की हुई वापसी

बता दें कि वैभव गहलोत को जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद शनिवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहली बार जालोर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के अग्रिम पंक्ति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वैभव गहलोत को जिताने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वैभव को इस बार जालोर-सिरोही को सौंप रहा हूं। देश के दो मुख्यमंत्री जेल में बैठे हैं, बहुत विकट परिस्थितियों में चुनाव हो रहे हैं। इस दौरान उनके बेटे वैभव भी उनके साथ थे।

4 अप्रैल को नामंकन दाखिल करेंगे वैभव

पूर्व सीएम ने सामतीपुरा रोड़ पर स्थित चामुंडा गार्डन में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 12 नेताओं के अकाउंट फ्रिज किए गए, जो गलत है। गहलोत ने बताया की वैभव के  नामाकंन का 4 अप्रैल को मुहूर्त निकला हैं। उस मुहूर्त में वैभव अपना नामांकन भरेंगे। इस दौरान होने वाली रैली के लिए उन्होंने हर गांव, हर घर से मतदाता को लाने की अपील की। साथ ही कहा कि जालोर में समस्या बहुत ज्यादा हैं।

जिला मुख्यालय का स्वरूप निखरना चाहिए। मेडिकल कॉलेज के साथ पांच सौ बेड का हॉस्पिटल बनेगा, तब पता चलेगा कि यह जिला मुख्यालय हैं। टाउन हॉल बन रहा हैं। यह हमारे द्वारा दिया गया हैं। उन्होंने जालोर-सिरोही में विकास को लेकर पदाधिकारियों से सुझाव मांगे।

उन्होंने कहा कि आज सिर्फ घर-घर के लोगों को समझाने के लिए मीटिंग रखी हैं और वैभव गहलोत को मैं आज जालोर-सिरोही की जनता को सौप रहा हूं। आप सब को वैभव गहलोत बनकर चुनाव लड़ना हैं। साथ ही जालोर-सिरोही के विकास के मुद्दों पर लड़ना हैं कि यहां विकास कैसे है।

कार्यकर्ताओं से किया संवाद

लोकसभा चुनाव को लेकर सिरोही जिला मुख्यालय स्थित पणिहारी गार्डन में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता- पदाधिकारी- जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता-पदाधिकारी -जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इसमें लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत भी मौजूद रहे।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला प्रमुख/प्रधान, पूर्व जिला प्रमुख/पूर्वप्रधान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/ सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य, कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष/ विधानसभा अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें:-‘पेपर लीक मामले में राजस्थान में होगा बड़ा एक्शन’ डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया इशारा?