Asian Games 2023 : Rinku Singh ने चीन में मचाया गदर, 5 गेंदों में नेपाल को चटाई धूल, देखें Video

Asian Games 2023 : भारत ने एशियन गेम्स 2023 के पुरुषों के क्रिकेट इवेंट के क्वॉर्टर फाइनल में नेपाल को 23 रनों से पटखनी दी…

Rinku Singh 01 5 | Sach Bedhadak

Asian Games 2023 : भारत ने एशियन गेम्स 2023 के पुरुषों के क्रिकेट इवेंट के क्वॉर्टर फाइनल में नेपाल को 23 रनों से पटखनी दी है। इस जीत को हीरो ओपनर यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह रहे है। जायसवाल ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 100 रनों की तूफानी पारी खेली है। लेकिन जायसवाल का आउट होने के बाद भारतीय टीम की रनों की रफ्तार रुक गई। हालांकि, वह जब आउट हुए तो भारतीय पारी को रफ्तार फैंस के बीच रिंकू सिंह ने दी। उन्होंने आईपीएल लीग के अंदाज में 15 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रनों की तूफानी पारी खेली।

यह खबर भी पढ़ें:-World Cup Records : विश्व कप में इन 5 खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ना असंभव, 2 पर है क्रिकेट के भगवान का

rinku 4 | Sach Bedhadak

रिंकू सिंह ने मचाया गदर

रिंकू सिह जब मैदान पर उतरे तो यशस्वी जासयवाल आउट हो गए थे, यशस्वी जायसवाल को आउट होने के बाद नेपाल के गेंदबाजों में खलबली मच गई, क्योंकि वो जानते थे कि आने वाला बल्लेबाज उनसे भी खतरनाक है। रिंकू सिंह की एंट्री भी इसी अंदाज में हुई। उन्होंने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अबिनाश को लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा तो रोहित पौडेल को मिडविकेट पर मैक्सिमम के लिए पहुंचाया। आखिरी ओवर में अबिनाश के हाथों में गेंद थी और सामने रिंकू सिंह थे। पहली गेंद को रिंकू ने चौथा जड़ा और अगली गेंद को 6 रनों के लिए मिडविकेट दिशा में शॉट लगाया। तीसरी गेंद पर फिर से चौका जड़ा।

चौथी गेंद पर रिंकू सिंह ने एक रन लिया, जबकि पांचवी गेंद वाइड रही और इस पर शिवम दूबे ने 1 रन चुराया और फिर रिंकू सिंह स्ट्राइक पर आ गए। उन्होंने 5वीं गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ छक्का जड़ा और लास्ट गेंद पर 2 रन चुराए। इस तरह रिंकू सिंह ने भारत का स्कोर 202 रनों तक पहुंचा दिया। जवाब में नेपाल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।

आवेश और विश्नाई ने चटकाए 3-3 विकेट
नेपाल के खिलाफ आवेश खान और रवि विश्नाई ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है। आवेश खान और रवि विश्नाई ने नेपाल के खिलाफ 3-3 विकेट चटकाए है। इनके अलावा अर्धदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए है।