Rajasthan: संघ और राजे के करीबी, बाह्मण चेहरा…CM की रेस में नाम आया चर्चाओं में, जानिए कौन है विधायक संजय शर्मा

राजस्थान में 9 दिन के लंबे इंतजार के बाद आज शाम 5 बजे होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री का फैसला हो जाएगा। आज जयपुर में सर्वसम्मति से नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। इस बीच राजस्थान में सामान्य वर्ग से मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा तेज हो गई है।

Rajasthan Police 2023 12 12T133044.682 | Sach Bedhadak

Rajasthan BJP CM Face: राजस्थान में 9 दिन के लंबे इंतजार के बाद आज शाम 5 बजे होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री का फैसला हो जाएगा। आज जयपुर में सर्वसम्मति से नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। इस बीच राजस्थान में सामान्य वर्ग से मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा तेज हो गई है। राजनीति गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी की बाह्मण चेहरे को सीएम के तौर पर मैदान में उतार सकती है। इस बीच अलवर शहर से विधायक संजय शर्मा का नाम काफी तेजी से चर्चाओं में आ रहा है। आइए जानते है कौन है संजय शर्मा

अलवर शहर से लगातार दूसरी बार विधायक

बाह्मण चेहरे के तौर पर संजय शर्मा का नाम काफी चर्चाओं में है। शर्मा अलवर जिले की अलवर शहर विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए है। संजय शर्मा की संघ का करीबी माना जाता है। इसी के साथ संजय शर्मा राजे के भी करीबी माने जाते है।

कड़ी टक्कर से जीता मुकाबला

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अलवर शहर विधानसभा सीट से बीजेपी के संजय शर्मा ने अजय अग्रवाल को हराकर जीत हासिल की है। संजय शर्मा को कुल 90504 वोट मिले और अजय अग्रवाल को 81417 वोट मिल सके और वह 9087 वोटों से चुनाव हार गये। 2018 के विधानसभा चुनाव में संजय शर्मा ने यहां से जीत हासिल की थी। 2018 में बीजेपी के टिकट पर यहां से चुनाव लड़े संजय शर्मा ने कांग्रेस की श्वेता सैनी को 22,008 वोटों से हराया था।

राजस्थान में भी बदलाव संभव

जिस तरह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर चौंकाने वाले नाम सामने आए, उसी तर्ज पर काम किया गया तो राजस्थान में भी किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। अगर बीजेपी राजस्थान में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का फॉर्मूला अपनाती है तो वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री की रेस से बाहर हो जाएंगी। जैसे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पुराने चेहरे बदल दिए गए। ऐसे में राजस्थान में चेहरा बदलने की पूरी संभावना है।