Rajasthan Election 2023 : कांग्रेस के दिग्गजों की सीटों पर मतदान में महिलाएं आगे

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं ने अपने मताधिकार का जमकर प्रयोग किया है। प्रदेशभर में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 74.72 प्रतिशत रहा है जो पुरुषों के मत प्रतिशत से 0.19 प्रतिशत अधिक है।

rajasthan election 2023 19 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023 : जयपुर। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं ने अपने मताधिकार का जमकर प्रयोग किया है। प्रदेशभर में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 74.72 प्रतिशत रहा है जो पुरुषों के मत प्रतिशत से 0.19 प्रतिशत अधिक है। इस आंकड़े में एक खास बात है जिसने राजनीतिक पंडितों को नए एंगल से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। दरअसल, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में महिलाओं ने मतदान में खास उत्साह दिखाया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य दिग्गज मंत्रियों व विधायकों के क्षेत्र में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ा है। इन क्षेत्रों में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों के वोटिंग प्रतिशत से 6 से 10 प्रतिशत तक अधिक रहा है। भाजपा इसका राजनीतिक अर्थ जहां महिला अत्याचार, बलात्कार, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ सहित अन्य अपराधों में राजस्थान के देश में नम्बर वन होने से महिलाओं में सरकार के प्रति नाराजगी से जोड़कर बता रही है। वहीं कांग्रेस इसे सरकार की योजनाओं खासकर मोबाइल वितरण के असर से जोड़कर बता रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Election : CM गहलोत बोले-कांग्रेस को मिलेगा स्पष्ट बहुमत…भाजपा नेता का दावा, PM की

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने करीब 10 प्रतिशत अधिक मतदान किया है। दातारामगढ़ में पति और पत्नी के बीच हो रहे मुकाबले में कांग्रेस से वीरेन्द्र सिंह प्रत्याशी है। यहां महिलाओं ने पुरुषों से करीब 6 प्रतिशत अधिक मतदान किया है। कांग्रेस प्रत्याशी चेतन डूडी के निर्वाचन क्षेत्र डीडवाना में महिलाओं ने 8 प्रतिशत अधिक मतदान किया है।

रानीवाड़ा में महिलाओं का 4 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत के निर्वाचन क्षेत्र श्रीमाधोपुर में भी महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 4 प्रतिशत मतदान अधिक किया है। प्रदेश की 199 सीटों पर हुए मतदान के आंकड़ों में करीब 5 दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से आगे रही है। इसमें खास बात यह भी है कि महिलाओं ने आदिवासी बहुल वागड़, शेखावाटी और मारवाड़ क्षेत्र में अधिक मतदान किया है।

कांग्रेस जोड़ रही योजनाओं से बड़े कांग्रेस नेताओं की सीटों पर बढ़े हुए महिलाओं के मतदान को कांग्रेस अपनी सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर देख रही है और इसे महिलाओं का सरकार पर विश्वास बता रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मोबाइल वितरण जैसी योजनाओं के चलते महिलाएं कांग्रेस सरकार को रिपीट करना चाहती हैं जिसके चलते इन क्षेत्रों में उन्होंने बंपर मतदान किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Election 2023 : राजस्थान ने वोटिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, 25 साल में पहली बार कहीं नहीं होगा

भाजपा मान रही सरकार से नाराजगी का संकेत भाजपा नेता इन सीटों पर महिलाओं के अधिक मतदान को राज्य में महिला अपराधों से जोड़कर देख रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि पिछले पांच साल में महिला अत्याचार, बलात्कार, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ सहित अन्य अपराधों में राजस्थान देश में नम्बर वन हो गया है, जिसका गुस्सा महिलाओं ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की सीटों पर सरकार के विरोध में बंपर मतदान कर निकाला है।

यूं आगे रही नारी शक्त

क्षेत्र पुरुष महिला
लक्ष्मणगढ़ 71.95 81.26
मंडावा 69.14 79.18
थानागाजी 74.28 78.15
दातारामगढ़ 72.49 78.58
सागवाड़ा 69.08 78.55
पोकरण 87.40 88.23
घाटोल 85.30 85.40
शाहपुरा 83.27 84.44
बायतु 81.9085.04
शिव 82.00 84.81
तारानगर 81.35 83.78
भादरा 82.22 82.74
चौरासी 81.3482.20
गुड़ामालानी 79.23 82.66
धरियावद 78.8582.13
रानीवाड़ा 76.94 78.94
गढ़ी 75.0580.14
राजाखेड़ा 76.04 78.98
सादुलपुर 75.97 78.90
चुरू 75.24 78.52
उदयपुरवाटी 74.24 78.83
चौहटन 74.37 78.02
खंडेला 73.08 78.39
नांवा 73.40 76.08
खेतड़ी72.61 76.38
आसींद 73.19 75.22
आसपुर 70.30 77.24
नवलगढ़ 70.67 76.88
डीडवाना 69.68 77.43
खेरवाड़ा 70.30 74.78
धोद 69.47 74.69
नीमकाथाना 69.80 74.12
लाडनूं 67.87 75.74
सलूंबर 69.87 73.34
फतेहपुर 65.68 76.29
भीम 65.67 75.10
श्रीमाधोपुर 67.59 71.85
सिरोही 62.92 69.35
जालौर 60.62 65.08
सुमेरपुर 58.91 64.20
मारवाड़ जंक्शन 58.51 64.32
आहोर 57.85 64.99