Rajasthan Election 2023: रामपाल जाट ने ज्वॉइन की कांग्रेस, बोले- किसान हित में कांग्रेस का घोषणा पत्र

राजस्थान विधानसभा चुनाव कांग्रेस का कुनबा बढ़ गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज किसान नेता रामपाल जाट कांग्रेस में शामिल हो गए है। सीएम गहलोत ने रामपाल जाट को कांग्रेस ज्वॉइन कराई है।

Rajasthan Police 2023 11 23T113038.376 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव कांग्रेस का कुनबा बढ़ गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज किसान नेता रामपाल जाट कांग्रेस में शामिल हो गए है। सीएम गहलोत ने रामपाल जाट को कांग्रेस ज्वॉइन कराई है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रंधावा, पवन खेड़ा समेत कई नेता मौजूद रहे है।

किसान हित में ज्वॉइन की कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस में शामिल होने के बाद रामपाल जाट ने कहा- मैंने किसान हित में कांग्रेस ज्वॉइन की, कांग्रेस के घोषणा पत्र में MSP का हवाला दिया है। MSP के खरीद गारंटी को लेकर कांग्रेस ने पहल की है, जबकि बीजेपी ने तो अपने घोषणा पत्र में जिक्र तक नहीं किया। शायद बीजेपी भूल गई। ERCP के मुद्दे पर भी बीजेपी ने घोषणा पत्र में कुछ खास नहीं किया। जबकि कांग्रेस ने ERCP को लेकर प्रतिबद्धता जताई।