Rajasthan Election 2023: कांग्रेस CEC की बैठक फिर शुरु, कुछ सीटों पर उम्मीदवार बदलने की चर्चा!

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मध्यनजर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर CEC की बैठक खत्म हो गई है। करीब 2 घंटे तक CEC की बैठक चली। CEC में आज करीब 75 सीटों को लेकर मंथन किया गया। ऐसे में एक बार फिर स्क्रीनिंग कमेटी और CEC की बैठक होने के आसार है।

sb 2 2023 10 30T193418.945 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मध्यनजर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर CEC की बैठक फिर शुरु गई है। शाम 5 बजे से बैठक चल रही है। CEC में आज करीब 75 सीटों को लेकर मंथन किया जा रहा है।

बैठक से निकली बड़ी खबर

जानकारों की माने तो आज सीईसी की बैठक में कुछ सीटों पर उम्मीदवार बदलने की भी चर्चा हुई है। दो से तीन घोषित उम्मीदवारों को बदलने पर चर्चा की जाने की संभावना है। लेकिन, आखिरी सूची से ही इसका खुलासा होगा। ज्यादा विरोध ना हो इसके लिए कांग्रेस अपनी अंतिम सूची में ही घोषित उम्मीदवारों में बदलाव कर सकती है।