Rajasthan Election 2023: चौथी लिस्ट के लिए शुरू हुई CEC की बैठक, सोनिया गांधी और खड़गे मौजूद 

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मध्यनजर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर CEC की बैठक शुरु हो गई है। इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशप्रभारी सुखजिंदर रंधावा सहित अन्य नेता मौजूद है।

sb 2 2023 10 29T151025.300 | Sach Bedhadak

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के मध्यनजर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर CEC की बैठक शुरु हो गई है। इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशप्रभारी सुखजिंदर रंधावा, केसी वेणुगोपाल, गौरव गोगोई, काजी निजामुद्दीन, अमृता धवन, CEC सदस्य अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी मौजूद है।

कल हुई थी स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग

दिल्ली में चल रही कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में 105 उम्मीदवारों की सूची पर मंथन हो रहा है। इससे पहले रविवार को दिल्ली के 15 जीआरजी वॉर रूम में स्क्रीनिंग मीटिंग की बैठक हुई थी। स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी सीटों पर सिंगल नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को सौंप दिया है।

अब तक तीन सूचियां जारी हो चुकी हैं

कांग्रेस अब तक तीन सूचियां जारी कर चुकी है। पहली सूची में 33, दूसरी सूची में 43 और तीसरी सूची में 19 नामों की घोषणा की गई। माना जा रहा है कि जल्द ही बाकी सीटों पर भी नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।