Rajasthan Assembly Election 2023: जल्द लागू होगी आचार संहिता, पढ़ें विधानसभा चुनाव से जुड़े 10 बड़े सवाल और जवाब

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले यहां जानें 10 बड़े सवाल और उनका जवाब।

Rajasthan Assembly Election 2023 | Sach Bedhadak

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान समेत भारत में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। राजस्थान में चुनावी की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते कुछ समय से आए दिन राजस्थान के जिलों का भ्रमण कर रहे हैं तो वहीं भाजपा की और से दिल्ली में बैठे भाजपा के उच्च नेता जेपी नड्‌डा, अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी भी लगातार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी एक्टिव हो गई हैं। राजस्थान में जल्द ही आचार संहिता की लागू होने वाली है।

भारतीय निवार्चन आयोग के तीन दिवसीय दौरे के बाद अब कभी तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में अगले दो-तीन दिन में राजस्थान में आचार संहिता लागू होगी। साल 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान राजस्थान में 6 अक्टूबर को आचार संहिता लागू हुई थी और इस बार अगले सप्ताह तक घोषणा की जा सकती है।

आचार संहिता लागू होने से पहले यहां पढ़े चुनाव से जुड़ी कुछ अहम जानकारी….

वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?

चुनाव के दौरान वोट डालने के दौरान आम जनता को वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए राजस्थान विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट (rajasthan.gov.in) पर जा सकते हैं। वहां जाकर ‘वोटर लिस्ट’ सर्च करने के बाद अपना नाम और अन्य आवश्यक जानकारी डालने पर आपको अपनी वोटर डिटेल्स मिल सकती है।

यह खबर भी पढ़ें:-आचार संहिता से पहले फिर खुला ‘जादूगर’ का पिटारा, राजस्थान को मिले 3 नए जिले, 53 जिलों का हुआ राज्य

राजस्थान में होंगे कितने पॉलिंग बूथ?

राजस्थान में इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 51,756 पोलिंग बूथ होंगे। जहां आमजन वोटिंग कर सकेंगे।

राजस्थान में 2023 में कितने लोग वोट डालेंगे?

राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में 5.26 करोड़ से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पोलिंग बूथ पर कोई भी समस्या होने पर किसे करें शिकायत?

आमजन को पोलिंग बूथ पर कोई भी समस्या आने पर आप नजदीकी पोलिंग बूथ अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं और वहां जाकर कम्प्लेन कर सकते हैं। इसके अलावा आप आधिकारिक चुनाव आयोग की वेबसाइट (eci.gov.in) पर जाकर वहां पर ऑनलाइन कम्प्लेन भी कर सकते हैं।

वोटर लिस्ट में कैसे दर्ज करवाएं अपना नाम?

अगर आप अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना चाहते हैं तो अपने नजदीकी वोटर आयोग के कार्यालय में जाकर अपना फॉर्म भरकर कागजात जमा करवाकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

2018 के बाद राजस्थान में कितने मतदाता बढ़े?

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की तुलना में राजस्थान में मतदाताओं की संख्या में 48,91,545 इतने वोटरों की बढ़ोतरी हुई है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘देश में नफरत फैलाने की कोशिश’ कांग्रेस ने BJP और RSS पर साधा निशाना, कहा-हम इनसे डरने वाले नहीं

2023 में कितनी महिला मतदाता वोट डालेंगी?

अगर साल 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं की बात करें तो इस बार 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 हैं।

घर बैठे वोट डाल सकेंगे मतदाता?

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, शारीरिक रूप से विकलांग और कोविड 19 से रिकवर होने वालों को घर बैठे वोट डालने की सुविधा दी जाएगी, बाकी जानकारी के लिए आप चुनाव की आधिकारिक वेबसाइट (eci.gov.in) पर जाकर पता कर सकते हैं।

राजस्थान में सेक्स वर्कर वोटरों की संख्या कितनी हैं?

राजस्थान विधानसभा चुनाव में सेक्स वर्करों की कुल संख्या 13,232 है। गोपनीयता के लिए सेक्स वर्कर वोटरों के लिए अलग मतदाता सूची तैयार की गई है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 80 वर्ष से अधिक के कितने वोटर हैं?

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 80 वर्ष से अधिक आयु के 11.78 लाख वोटर हैं।

राजस्थान में बढ़े कितने मतदाता?

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार करीब 2.73 करोड़ युवा वोटर वोट डालेंगे। लेटेस्ट मतदाता सूची के अनुसार 1.27 फीसदी मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्धारित अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6 में कुल 10 लाख 92 हजार 358 आवेदन पत्र एवं प्रारूप-7 में विलोपन के लिए 3 लाख 95 हजार 934 आवेदन पत्र स्वीकार हुए। इस क्रम में राज्य की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 6 लाख 96 हजार 424 मतदाताओं की वृद्धि हुई है जो कि 1.27 प्रतिशत है।