‘नागपुर में कल होगा ‘सेल्फ रिएलाइजेशन विद विनायक’ युवाओं को जागरूक करेंगे विनायक शर्मा

Self Realization with Vinayak : नागपुर के चिटनविस सेंटर में 8 अप्रैल को सेल्फ रिएलाइजेशन विद विनायक का आयोजन किया जाएगा।

Vinayak Sharma | Sach Bedhadak

Self Realization with Vinayak : नागपुर के चिटनविस सेंटर में 8 अप्रैल को सेल्फ रिएलाइजेशन विद विनायक का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अध्यात्मिक प्रचारक और प्रेरक वक्ता विनायक शर्मा के नेतृत्व में होगा। सेल्फ रियलाइजेशन विद विनायक का उद्देश्य युवाओं को शाश्वत सत्य का अनुभव करवाना है। मनुष्य ईश्वर का ही अंश हैं इस आयोजन का मकसद युवाओं को यह याद दिलाना है कि उनमें हर पराक्रम करने की ऊर्जा है। यह उसे उसी के अंदर बैठे परमात्मा के द्वारा जन्म से ही मिली हुई है, केवल उसे पहचानने की आवश्यकता है।

शाम 5 बजे होगी शुरुआत

सेल्फ रियलाइजेशन विद विनायक का लक्ष्य उन युवाओं को जागरूक करना है जो जीवन की भौतिक चीजों में उलझा हुआ है और जो खुद को केवल शरीर मात्र के रूप में देखते हैं। इसी का ही परिणाम है कि आज देश का युवा डिप्रेशन, एनजाइटी में फंसकर आत्महत्या जैसा कृत्य करता है या फिर अपराध का रास्ता अपनाता है। सेल्फ रियलाइजेशन विद विनायक शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा। इस मोटिवेशनल सेशन की एंट्रीज फ्री हैं।

टाइमिंग एंड लोकेशन

सिटी : नागपुर
डेट : 8 अप्रैल, 2024
वेन्यू : चिटनविस सेंटर लॉन बेनक्वीट हॉल, नागपुर
टाइम : शाम 5 बजे