अयोध्या में 22 जनवरी को इस शुभ मुहूर्त विराजमान होंगे रामलला, जाने क्या है

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का शुभ मुहूर्त आ गया है। 22 जनवरी को 12:15 से 12:45 तक रामलला अपने भक्तों विराजमान किया जाएगा। इस ऐतिहासिक क्षण के लिए अयोध्या ही बल्कि देश और विदेश में तैयारियां शुरु हो गई है।

Jai Shri Ram mandir | Sach Bedhadak

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का शुभ मुहूर्त आ गया है। 22 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन 5 बेहद शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में पंड़ितो ने रामलला के विराजमान होने का शुभ मुहूर्त 12:15 से 12:45 तक निकला है। इस पर रामलला अपने भक्तों के सामने विराजमान होंगे। इस दिन देशभर से 121 ब्राह्मण भगवान श्री रामलला का अभिषेक समारोह संपन्न कराएंगे। इस ऐतिहासिक क्षण के लिए अयोध्या ही बल्कि देश और विदेश में तैयारियां शुरु हो गई है। यह पल अयोध्या में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक होगा।

121 पंडित कराएंगे अभिषेक

आपको बता दें कि 22 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि होगी और इस दिन 5 बेहद शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन देशभर से 121 ब्राह्मण भगवान श्री रामलला का अभिषेक समारोह संपन्न कराएंगे। इसके साथ ही पूजन के लिए एक विशेष समय भी तय किया गया है, जिससे यह समुद्र की तरह पवित्र हो जाएगा. एक दिवसीय सत्र से लेकर विशेष रात्रि कार्यक्रमों तक, लोग इस महत्वपूर्ण समय के लिए बड़े उत्साह के साथ तैयारी कर रहे हैं। सभी धार्मिक स्थलों पर धूप-अगरबत्ती, आरती, भजन और पूजा के अनेक आयोजन किये जा रहे हैं।

देशभर से लाखों लोगों होंगे शामिल

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु आने वाले हैं। इसमें कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता, नागपुर, जम्मू, पंजाब और हरियाणा से रामलला के दर्शन की चाह रखने वाले हजारों श्रद्धालु अन्य स्थानों से भी अयोध्या आने वाले हैं। इसके लिए रेलवे की ओर से 1000 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

सुरक्षा के विशेष इंतजाम

आईजी प्रवीण कुमार ने हाल ही मीडिया को बताया था कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल है। जिसमें सीआरपीएफ, यूपीएसएसएफ, पीएससी और सिविल पुलिस बल शामिल हैं। राम मंदिर की सुरक्षा के लिए जल्द ही नई सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। बिना उचित जांच के कोई भी व्यक्ति मंदिर के नजदीक नहीं जा सकेगा।