‘हमारी कॉल रिकॉर्डिंग की जा रही हैं’ भरतपुर राज परिवार विवाद मामले में दिव्या सिंह ने गहलोत पर लगाया बड़ा आरोप

Royal family Dispute: पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह की पत्नी दिव्या सिंह ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ हो गया तो उसके जिम्मेदार गहलोत होंगे।

Divya Singh | Sach Bedhadak

Royal family Dispute: जयपुर। भरतपुर राज परिवार के सदस्य और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का पत्नी दिव्या सिंह और बेटे कुंवर अनिरुद्ध का विवाद कोर्ट पहुंच गया है। भरतपुर में हुई पंचायत को लेकर दिव्या सिंह और अनिरुद्ध ने 22 मई बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। अनिरुद्ध ने कहा कि कल चामुंडा माता मंदिर पर पंचायत हुई थी उसमें भरतपुर पीसीसी सदस्य ने कहा कि एक बड़े कांग्रेस नेता का हाथ है। विश्वेंद्र की पत्नी दिव्या ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम लिया। उन्होंने कहा कि गहलोत ने दो-ढाई साल तक खूब आग में घी डालने का काम किया है।

‘हमें कोई पंचायत बुलाने की जरूरत नहीं’

कुंवर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह मामला एसडीएम कोर्ट में है। हम लोगों को अदालत पर पूरा भरोसा है। हमें कोई पंचायत बुलाने की जरूरत नहीं है। दिव्या सिंह ने कहा कि 35 साल में हमने काफी पंचायत देखी हैं। परिवार के खिलाफ तीन पंचायत हुई थी, जो कुंवर अरुण सिंह, पूर्व मंत्री कृष्ण कौर दीपा सिंह और रघुराज सिंह के खिलाफ थी।

यह खबर भी पढ़ें:-CM भजनलाल हुए शख्त, बिजली-पानी की सप्लाई सुनिश्चित किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ें अफसर

‘पंचायतों से कोर्ट को कोई फर्क नहीं पड़ता’

कुम्हेर में मां चामुंडा पर विश्वेंद्र सिंह के पारिवारिक विवाद के चलते 21 मई को पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें 51 लोगों की कमेटी बनाई गई। इस पर दिव्या ने कहा कि चाहे 5100 या फिर 51 हजार की कमेटी बना लीजिए। हम लोगों को पंचायत से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसका असर एसडीएम कोर्ट पर नहीं पड़ेगा। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है, जो भी फैसला होगा वह मान्य होगा।

‘हमारे कॉल रिकॉर्ड किए जा रहे हैं’

पूर्व सांसद दिव्या सिंह ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने दो-ढाई साल तक खूब आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने कहा हमारे किसी खास व्यक्ति ने जानकारी दी कि हमारे कॉल रिकॉर्ड किए जा रहे हैं।

‘गहलोत ने दिया था मिलने का समय’

दिव्या सिंह ने कहा कि मोती महल के बार जो नगर निगम एरिया है। उसका सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट सेंशन हुआ था। उसे रोक दिया गया। हमें किसी काम से परमिशन चाहिए थी, वह भी रोक दी गई। पूर्व सीएम अशोक गहलोत से मिलने का कई बार प्रयास किया, मिलने नहीं दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें:-मुरारी लाल मीणा ने सचिन पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-‘देश में है डिमांड’

‘कुछ भी हुआ तो गहलोत होंगे जिम्मेदार’

दिव्या सिंह ने कहा कि मोती महल परिसर ऐतिहासिक धरोहर है। उसमें एंटीक वस्तुए हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत से गार्ड जाप्ता मांगा था। लेकिन उन्होंने गार्ड लगाने से मना कर दिया था। अगर कल कोई कीमती वस्तु महल से गायब हो जाती है तो इसका जिम्मेदार पूर्व सीएम गहलोत होगा।